- विनोद मिश्रा
बांदा। जिलाधिकारी आनन्द कुमार सिंह नें राजस्व वसूली के लिये कठोर रुख अपनाया है। संबंधित अधिकारियों को चालू वित्त वर्ष के अंत तक शत-प्रतिशत वसूली पूरी करनें की चेतावनी दी है। समझा दिया है कि इसमें ढिलाई पर कार्यवाई सुनिश्चित है। जिलाधिकारी कर-करेत्तर एवं राजस्व मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ले रहे थे।

राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान वाणिज्य कर विभाग, परिवहन एवं विद्युत विभाग की लक्ष्य की सापेक्ष वसूली की प्रगति धीमी पाये जाने पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि प्रतिदिन का लक्ष्य तय कर एवं चार्ट बनाकर अपने-अपने विभागों के निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति वित्तीय वर्ष पूर्ण होने के पूर्व कर लें।

जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियन्ता को निर्देश दिया कि सरकारी विभागों से समन्वय स्थापित करते हुये सम्बन्धित विभाग के बकाया धनराशि की वूसली की कार्यवाही करें। समीक्षा में नगर निकायों का लक्ष्य पूर्ण करने के लिये सम्बन्धित अधिशाषी अधिकारी को निर्देशित किया कि अपने-अपने निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति इस वित्तीय वर्ष में पूर्ण कर लें।

जिलाधिकारी ने कर-करेत्तर राजस्व से सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों से कहा कि अपने-अपने विभाग के लक्ष्य की पूर्ति हेतु माइक्रो प्लान तैयार करते हुये शतप्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करें।बैठक में अपर जिलाधिकारी संतोष बहादुर सिंह, ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट उपजिलाधिकारी सदर सुधीर कुमार, नगर मजिस्ट्रेट, केशवनाथ गुप्त, सभी उपजिलाधिकारी , जिला खनिज अधिकारी एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
