25.7 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
दर्दनाक हादसा: डंपर की रफ्तार ने मां-बेटी की निगल ली ज़िंदगी, एक पल में उजड़ गया सबकुछ
उत्तर प्रदेश

दर्दनाक हादसा: डंपर की रफ्तार ने ‘मां-बेटी’ की निगल ली ज़िंदगी, एक पल में ‘उजड़ा’ सबकुछ

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। एक मां अपनी दो बेटियों के साथ सड़क पार कर रही थी… पर उसे क्या पता था कि मौत तेज रफ्तार डंपर बनकर उसकी तरफ बढ़ रही है। बांदा-बहराइच स्टेट हाईवे पर शुक्रवार की सुबह बेंदा गांव के पास हुए दर्दनाक हादसे ने जिले को झकझोर कर रख दिया। एक मां और उसकी तीन साल की मासूम बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बेटी जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है।

दर्दनाक हादसा: डंपर की रफ्तार ने मां-बेटी की निगल ली ज़िंदगी, एक पल में उजड़ गया सबकुछ

घटना तिंदवारी थाना क्षेत्र की है। मृतक महिला की पहचान सुनैना और उसकी मासूम बच्ची बाबू (3 वर्ष) के रूप में हुई है। परिवार शादी समारोह से लौटकर अपने गांव जा रहा था। जैसे ही उन्होंने सड़क पार करना चाहा, उसी समय फतेहपुर की ओर से तेज़ रफ्तार में आ रहे डंपर ने उन्हें रौंद डाला। मौके पर चीख-पुकार मच गई। खून से लथपथ बच्चियों को देखकर हर आंख नम हो उठी। डंपर चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन समेत चालक को गिरफ्तार कर लिया।

दर्दनाक हादसा: डंपर की रफ्तार ने मां-बेटी की निगल ली ज़िंदगी, एक पल में उजड़ गया सबकुछ

सदर सीओ राजवीर सिंह ने बताया कि “दुर्घटना के बाद चालक को पकड़ लिया गया है और मामले में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।” घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गुस्से व आक्रोश के बीच पुलिस को बुलाया गया। घायल बच्ची को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। सुनैना की मौत के बाद उसका परिवार पूरी तरह टूट चुका है। अस्पताल परिसर में गूंजती परिजनों की चीखें हर दिल को भेद रहीं थीं। गांव में गम और गुस्से का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि स्टेट हाईवे पर स्पीड कंट्रोल के लिए ठोस इंतज़ाम किए जाएं।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश की बाढ़ त्रासदी पर पर पैनी नज़र: खुद संभाला मोर्चा,अफसरों को सख्त निर्देश

बांदा एआरटीओ शंकर सिंह की पहल: रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप से बढ़ी सड़क सुरक्षा

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें ग्रामीणों को दिया मंत्र : “स्वच्छता पर्मोधर्मः”

City News Uttar Pradesh

हमीरपुर : नाबालिक युवती को सुनसान जगह ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

यूपी में कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड : बेहद खतरनाक स्तर पर कोरोना वायरस, 24 घंटे में मिले 18021 नए संक्रमित …

COVID-19 in UP : प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 7735 नए मामले, रिकवरी दर को लेकर आई अच्छी खबर …

ब्रेकिंग न्यूज़