26.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
कांग्रेस का रणघोष : संगठन में अब 'चापलूस' नहीं, जमीनी कार्यकर्ता चलाएंगे गाड़ी
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस का रणघोष : संगठन में अब ‘चापलूस’ नहीं, जमीनी कार्यकर्ता चलाएंगे गाड़ी

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले की राजनीति में अब सन्नाटा नहीं, रणनीति गूंज रही है। कांग्रेस पार्टी ने एक नई राजनीतिक ऊर्जा के साथ संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त करने की कवायद और तेज कर दी है। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक ने यह साफ कर दिया कि अब कांग्रेस संगठन ‘कागजों की पार्टी’ नहीं, बल्कि ‘जनता की ताकत’ के रूप में खुद को खड़ा करने को तैयार है।

कांग्रेस का रणघोष : संगठन में अब 'चापलूस' नहीं, जमीनी कार्यकर्ता चलाएंगे गाड़ी

बैठक में बूथ स्तर से लेकर जिला कमेटी तक संगठनात्मक मजबूती, निष्क्रिय पदाधिकारियों पर कार्रवाई, और नई ऊर्जा के साथ पार्टी को आगामी चुनावों के लिए तैयार करने की रणनीति पर खुलकर मंथन हुआ। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने गरजते हुए कहा, “अब संगठन को कागजों पर नहीं, गांव-गांव, गली-गली में सक्रिय करना है। मैं खुद हर बूथ तक जाकर संगठन को मजबूत करूंगा। यह मेरा संकल्प नहीं, भीष्म प्रतिज्ञा है।” इस विशेष बैठक में प्रदेश नेतृत्व के निर्देश भी पढ़कर सुनाए गए, जिसमें साफ कहा गया कि निष्क्रिय पदाधिकारी अब संगठन का बोझ नहीं रहेंगे। जिला कोऑर्डिनेटर संतराम नीलांचल ने बताया, “हर 15 दिन में कार्यकर्ताओं का रिपोर्ट कार्ड बनेगा, जो सक्रिय है, वो टिकेगा। निष्क्रिय को तत्काल हटाया” जाएगा।

कांग्रेस का रणघोष : संगठन में अब 'चापलूस' नहीं, जमीनी कार्यकर्ता चलाएंगे गाड़ी

बैठक में वरिष्ठ नेता साकेत बिहारी मिश्र, मुमताज अली, एआईसीसी प्रतिनिधि रमेशचंद्र कोरी और ब्रजलाल अहिरवार ने भी भाग लिया। सभी ने एक स्वर में कहा कि अब कांग्रेस की राजनीति निष्ठा और परिणामों पर चलेगी। साकेत बिहारी मिश्र बोले, “हमें अब ‘टीम कांग्रेस’ बनाकर पंचायत से संसद तक संघर्ष करना होगा।” ब्रजलाल अहिरवार ने कहा, संगठन का हर प्रकोष्ठ मूल्यांकन के दायरे में आएगा। जो निष्क्रिय हैं, वे हटाए जाएंगे। हर पदाधिकारी की जवाबदेही तय होगी।”बैठक के दौरान कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर सामाजिक कार्यकर्ता बाबूराम यादव, राजकुमार सिंह, दशरथ सिंह ने कांग्रेस की सदस्यता ली। बैठक का संचालन करते हुए डॉ. संजय द्विवेदी ‘दनादन’ ने किया।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पांच सौ करोड़ का बजट ‘गायब’! ‘सिस्टम’ में छिपा ‘बड़ा खेल’? ‘तिजोरी’ में हुआ ‘कैद’ !

प्राथमिक शिक्षक संघ में फर्जीवाड़ा : सहायक शिक्षा निदेशक को ज्ञापन

पितृपक्ष में बुंदेलखंड की महबुलिया पूजन प्रथा : विलुप्तता संस्कृति की छाई घटा

City News Uttar Pradesh

बुलडोज़र का फिर बरपा कहर : प्रशासन की दोहरी नीति उजागर !

City News Uttar Pradesh

महिला से दुकानदार ने की अश्लीलता : बोला- दोस्ती यारी बनी रहेगी, कौन सा तुम्हारा पति देख रहा है

हत्या का खुलासा: झाड़ फूंक के चक्कर में बलि देने के लिए हुई थी किशोर की हत्या, पांच आरोपी हुये गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़