City News Uttar Pradesh
42 करोड़ की सड़क पर 'भ्रष्टाचार की डकैती' : 'लूट सके तो लूट' का पैटर्न, अफसर बने दर्शक
उत्तर प्रदेश

42 करोड़ की सड़क पर ‘भ्रष्टाचार की डकैती’ : ‘लूट सके तो लूट’ का पैटर्न, अफसर बने दर्शक

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बदौसा कस्बे से पौहार तक “42 करोड़ की लागत से बनाई जा रही ‘सड़क विकास नहीं, भ्रष्टाचार का नया गड्ढा” साबित हो रही है। निर्माण कार्य में ‘तय मानकों’ को खुलेआम ताक पर रखकर निर्माण एजेंसी ने “लूट सके तो लूट” की तर्ज पर काम शुरू किया है। हैरत की बात यह है कि करोड़ों की परियोजना में “जिम्मेदार अफसर आंखें मूंदे” बैठे हैं।

42 करोड़ की सड़क पर 'भ्रष्टाचार की डकैती' : 'लूट सके तो लूट' का पैटर्न, अफसर बने दर्शक

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण में न तो पुरानी सड़क को उखाड़ा गया और न ही तय गहराई तक खुदाई की गई। सड़क की थिकनेस (मोटाई) और बेस लेयर तक को स्टीमेट के मुताबिक नहीं डाला गया। यानी गिट्टी-बजरी का नाम पर सिर्फ खानापूरी चल रही है।

42 करोड़ की सड़क पर 'भ्रष्टाचार की डकैती' : 'लूट सके तो लूट' का पैटर्न, अफसर बने दर्शक

सूत्रों के मुताबिक “निर्माण में गुणवत्ता की जगह, कमीशनखोरी और बंदरबांट” को तरजीह दी जा रही है। निर्माण स्थल पर न कोई क्वालिटी कंट्रोल अफसर दिखता है, न ही मापदंडों की जांच हो रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर 42 करोड़ की इस भारी-भरकम परियोजना की निगरानी कौन कर रहा है ?

42 करोड़ की सड़क पर 'भ्रष्टाचार की डकैती' : 'लूट सके तो लूट' का पैटर्न, अफसर बने दर्शक

लोक निर्माण विभाग ने निर्माण कार्य को जल्द निपटाने और रकम हजम करने के फेर में पुराने सड़क पर ही नई लेयर चढ़वा दी है। नियमानुसार पहले पूरी खुदाई कर नई लेयर की मोटाई तय मानकों के अनुसार बिछाना अनिवार्य था।

42 करोड़ की सड़क पर 'भ्रष्टाचार की डकैती' : 'लूट सके तो लूट' का पैटर्न, अफसर बने दर्शक

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पीडब्लूडी के अधिकारी इस लापरवाही और घटिया निर्माण को देखकर भी चुप हैं। सवाल यह भी है कि क्या यह चुप्पी महज संयोग है या फिर भ्रष्ट गठजोड़ की सुनियोजित रणनीति ? स्थानीय जनता ने जिलाधिकारी जे. रीभा से मौके पर स्थलीय निरीक्षण की मांग की है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पंचायत अध्यक्ष सुनील नें कृषि महाविद्यालय में फहराया ध्वज: सरकार की बखानी नीतियां

चित्रकूट : वन कर्मियों से मारपीट के मामले में डकैत गौरी यादव के दो साथी गिरफ्तार, रंगदारी की बात पूछताछ में आई सामने …

अखिलेश ने जारी किया घोषणा पत्र : महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण देगी सपा, किसान को चार वर्ष में कर्ज मुक्त करने का वचन

City News Uttar Pradesh

सवा करोड़ के गबन का मामला: बीएमएम सहित पांच के खिलाफ दी तहरीर

शारदीय नवरात्र पर शुरू : देवी मंदिरों एवं पंडालों में उमड़ी भीड़, धार्मिक आयोजनों की गूंज

City News Uttar Pradesh

महंगाई डायन खाये जात है, जनता परेशान : विशंभर यादव …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़