29.6 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
सरकार की पेंशन योजना का चित्रकूटधाम मंडल में बुरा हाल
उत्तर प्रदेश

सरकार की पेंशन योजना का चित्रकूटधाम मंडल में बुरा हाल

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। चित्रकूट धाम मंडल में मजदूर और छोटे व्यापारी बुढ़ापे की लाठी पकड़ने में हिचकिचा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन में लक्ष्य के सापेक्ष 36 और राष्ट्रीय पेंशन योजना में लगभग तीन फीसदी ही पंजीयन कराए गए हैं। श्रमिकों और व्यापारियों को जागरूक करने के लिए ब्लॉकों में शिविर भी लगाये गये, इसके बावजूद पंजीयन की प्रगति धीमी है।

सरकार की पेंशन योजना का चित्रकूटधाम मंडल में बुरा हाल

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन और राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) ट्रेडस वर्ष 2019 में शुरू की गई थी। मंडल में श्रम योगी मानधन योजना में 59,600 मजदूरों को जोड़ने का लक्ष्य मिला था। इसमें अभी तक केवल 21,997 मजदूरों ने ही पंजीकरण कराया।

सरकार की पेंशन योजना का चित्रकूटधाम मंडल में बुरा हाल

ये आंकड़ा लक्ष्य का मात्र 36 फीसदी है। राष्ट्रीय पेंशन योजना में 21,500 लक्ष्य के सापेक्ष 672 (3.12 फीसदी) व्यापारियों का ही पंजीयन हुआ है। योजनाओं में 18 से 40 वर्ष उम्र तक के श्रमिक व व्यापारी 60 वर्ष आयु तक हर महीने 55 से 200 रुपये जमा करेंगे। 60 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद उन्हें प्रत्येक महीने 3000 रुपये पेंशन मिलेगी।

सरकार की पेंशन योजना का चित्रकूटधाम मंडल में बुरा हाल

मंडल के सहायक श्रमायुक्त रवीश गुप्ता ने बताया कि दोनों ही योजनाओं में किस्तों में जमा किया गया पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है। योजना भारतीय जीवन बीमा निगम की ओर से बीमित है। मजदूरों और व्यापारियों को जागरूक करने के लिए प्रत्येक महीने ब्लॉक स्तर पर दो शिविर लगाए जाते हैं। इसके बावजूद श्रमिक और व्यापारी योजना में रुचि नहीं ले रहे हैं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : मनरेगा है उदास, नहीं हो पा रहा श्रमिकों का उद्धार …

City News Uttar Pradesh

बांदा में अवैध मैरिज हालों की भरमार: शादी के नाम पर सड़कों पर जाम, प्रशासन ‘लापता’

City News Uttar Pradesh Desk

स्वंय सेवक संघ नें बांदा में “गीता” का किया “शंखनाद”: ज्ञान की नित्य बहेगी “अविरल धार”

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री रामकेश नें सरकार का खुलवाया खजाना : बांदा बिजली – पानी से होगा संतृप्त

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने भाजपा की जीत पर जताई खुशी: बोले- खत्म हुई झूठ और लूट की राजनीति

City News Uttar Pradesh

Banda : बांदा जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी, कोरोना का हुआ शिकार, जांच रिपोर्ट आई पॉजिटिव …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़