28.1 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : पंचायत चुनाव,आरक्षण चार्ट अवलोकन की नहीं बढ़ेगी तिथि ….

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का प्रस्तावित आरक्षण ब्लाक कार्यालयों के नोटिस बोर्ड पर सिर्फ एक ही दिन देख पाए जबकि शासनादेश के मुताबिक इसे नोटिस बोर्ड में दो दिन सार्वजनिक किया जाना था। अवलोकन की तिथि बढ़ाने से डीपीआरओ ने इनकार किया।


पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान, बीडीसी, डीडीसी, ग्राम पंचायत सदस्य आदि का आरक्षण दो मार्च को होना था लेकिन यहां पंचायत निर्वाचन विभाग आरक्षण सूची पूरा दिन नहीं जारी कर पाया। देर रात उसे जारी किया गया। मीडिया को भी काफी देर रात उपलब्ध कराया गया। नतीजे में आरक्षण चार्ट देर रात या बुधवार को सुबह ब्लाक कार्यालयों के नोटिस बोर्ड में चस्पा किया गया। दिनभर इसे देखने वालों का तांता लगा रहा। डीएम आनंद कुमार सिंह ने दो मार्च को ही आदेश जारी कर सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया था कि आरक्षण चार्ट दो व तीन मार्च को विकास खंड कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर जनसाधारण के लिए चस्पा करें। इसका प्रमाण पत्र डीपीआरओ को प्रेषित करें। डीएम ने खंड विकास अधिकारियों से यह भी कहा है कि निर्धारित तिथियों तक आपत्तियां प्राप्त करके जिला पंचायत राज अधिकारी को समय से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।


उधर, आरक्षण चार्ट के देरी से जारी होने के बाबत जिला पंचायत राज अधिकारी सर्वेश कुमार पांडेय का कहना है कि दो मार्च को शाम अधिकांश क्षेत्र पंचायत कार्यालयों में आरक्षण चार्ट लगा दिया गया था। उन्होंने कहा कि दूरदराज के इक्का-दुक्का ब्लाकों में बुधवार (तीन मार्च) को चार्ट चस्पा कर दिया गया था। उन्होंने अवलोकन की तिथियों में वृद्धि से इनकार किया।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड बनेगा फूड व एग्रीकल्चर आधारित इकोनामिक क्षेत्र

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश बोले : पीएम मोदी महात्मा गांधी की नीतियों को चढ़ा रहे परवान

यूपी : माफिया मुख्तार अंसारी की कस्टडी रिमांड पांच दिन के लिए बढ़ी, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी कर रही है पूछताछ

City News Uttar Pradesh

Banda : लाकडाउन का उल्लंघन करने पर हो रही कार्रवाई, चार लोगों के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत रपट दर्ज …

मंडल में जाम का झाम : भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष नें सरकार को लिखा पत्र

Banda- मंडी समिति में दूसरे दिन भी हड़ताल, लटका रहा ताला…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़