
- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले के गंछा बालू खदान में खनन माफिया का आतंक पूरी तरह से बढ़ चुका है ! यह मामला न केवल अवैध खनन की गंभीरता को दर्शाता है,बल्कि प्रशासन और राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर भी बड़े सवाल उठाता है? गंछा खदान, जिसे प्रशासन के आदेशों के तहत चलना चाहिए था,आज माफियाओं का गढ़ बन चुकी है ? आखिरकार, सवाल यह है कि क्या जिला प्रशासन और योगी सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस नीति’ सिर्फ कागजों तक सीमित रह गई है ?

सूत्रों के अनुसार, गंछा खदान के संचालन का कार्य देख रहा कथित माफिया बबलू,अपना भाजपा-आरएसएस से कनेक्शन दर्शाता है ? इसकी अवैध खनन गतिविधियां इतनी बढ़ चुकी हैं कि जिला प्रशासन के आदेश, योगी सरकार की खनन नीति और कानून सब कुछ उसके रसूख के सामने बौने साबित हो रहे हैं ?

गंछा बालू खदान में पोकलैंड मशीनों से नदियों का कलेजा चीरते हुए अवैध खनन किया जा रहा है। इसके अलावा, खनन सीमा से बाहर भी बालू निकाली जा रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस पर कोई एक्शन नहीं ले रहे हैं ! डीएम जे रीभा ने सख्त आदेश दिए थे कि सीसीटीवी कैमरे चालू किए जाएं, लेकिन वे भी नहीं चालू किए गए। प्रशासन की यह खामोशी सवालों के घेरे में है ?

गंछा में बालू का अवैध खनन करने के बाद ओवरलोड ट्रक फर्राटे भरते हुए सरकारी खजाने को चूना लगा रहे हैं। इन ट्रकों को रोकने के लिए कोई कार्रवाई नहीं हो रही है ? यह स्थिति प्रशासन की विफलता और माफिया के दबदबे को उजागर करती है ? यह घटनाएं सवाल खड़ा करती हैं कि कब प्रशासन इस माफिया के खिलाफ सख्त कदम उठाएगा ?

क्या सरकार इस भ्रष्टाचार और माफिया तंत्र को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाएगी, या यह काला कारोबार यूं ही फलता-फूलता रहेगा ? गंछा में अवैध खनन एवं परिवहन रोकने की विफलता खनन तंत्र और भ्रष्टाचार के काले धंधे की भी पोल खोलती है ?
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
