23.3 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
भाई बना भाई का कातिल: नशे में थप्पड़ पड़ते ही मच गया खूनी खेल, बड़े भाई की बेरहमी से हत्या
उत्तर प्रदेश

भाई बना भाई का कातिल: नशे में थप्पड़ पड़ते ही मच गया खूनी खेल, बड़े भाई की बेरहमी से हत्या

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के बबेरू थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरवल गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां नशे की हालत में एक छोटे से विवाद ने भाई के रिश्ते को खून से रंग दिया। महज एक थप्पड़ की कीमत बड़े भाई को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। पुलिस ने मझले भाई को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने गुस्से में आकर बड़े भाई की लकड़ी की पाटी से सिर पर वार कर हत्या कर दी थी।

भाई बना भाई का कातिल: नशे में थप्पड़ पड़ते ही मच गया खूनी खेल, बड़े भाई की बेरहमी से हत्या

घटना बीते 20 अप्रैल की रात की है। मृतक मुकेश तिवारी नशे की हालत में घर लौटा था और किसी बात पर उसने अपने मझले भाई कृष्णकांत तिवारी को थप्पड़ मार दिया। यह बात कृष्णकांत को इतनी नागवार गुज़री कि उसने उसी रात मौका पाकर सोते समय मुकेश के सिर पर लकड़ी की पाटी से जोरदार हमला कर दिया। हमले में मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई। पहले तो पिता शशिपाल तिवारी ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन बाद में उन्होंने मझले पुत्र कृष्णकांत पर संदेह जताया। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो मामला खुलता चला गया।

सीओ सौरभ सिंह बने फरिश्ता: मासूम को सकुशल बचाया, तीन अपहरणकर्ता गिरफ्तार

सीओ बबेरू सौरभ सिंह ने बताया कि आरोपी भाई कृष्णकांत तिवारी को पुलिस ने गांव के पास स्थित मुरवल-सिमौनी जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, आलाकत्ल लकड़ी की पाटी भी पुलिस ने एक कुएं के पास झाड़ियों से बरामद कर ली है, जिसे आरोपी ने सबूत छुपाने के इरादे से फेंक दिया था।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गोवंशी पशुओं की पूजा कर डीएम अनुराग ने अधिकारियों को दी सीख

City News Uttar Pradesh

संविधान निर्माता के अपमान पर भड़के बसपाई: मंत्री अमित शाह के खिलाफ का भारी विरोध

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें गरीबों की दूर कराई ठिठुरन: मेगा कैंप में बांटे कंबल

विधायक प्रकाश की पदयात्रा नें किया माहौल तेज: व्यापारियों और उपभोक्ताओं में नई ऊर्जा

City News Uttar Pradesh

पंडित जेएन डिग्री कॉलेज में प्रवेश की दूसरी सूची जारी, 19 सितंबर तक लिए जाएंगे प्रवेश

City News Uttar Pradesh

मंदिर भूमि पर भू-माफिया कर रहे ‘कब्जा’ ? अवैध प्लाटिंग पर भड़का समाज

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़