City News Uttar Pradesh
सरकार के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन: कहा- ईडी बनी "राजनीति का हथियार"
उत्तर प्रदेश

सरकार के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन: कहा- ईडी बनी “राजनीति का हथियार”

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा चार्जशीट दाखिल किए जाने के विरोध में प्रदेश भर के साथ-साथ बांदा में भी कांग्रेसियों ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए अशोक लाट चौराहे से कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन रैली निकाली।

सरकार के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन: कहा- ईडी बनी "राजनीति का हथियार"

प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने हाथों में ईडी और केंद्र सरकार के खिलाफ पोस्टर-बैनर थामे हुए नारेबाजी की। कांग्रेस का आरोप है कि मोदी सरकार विपक्षी नेताओं को डराने और बदनाम करने के लिए ईडी जैसे संस्थानों का दुरुपयोग कर रही है।

सरकार के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन: कहा- ईडी बनी "राजनीति का हथियार"

कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर “तानाशाही रवैये” और “लोकतंत्र का गला घोंटने” का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा की “सरकार विपक्ष से भयभीत” है। राहुल गांधी और सोनिया गांधी को बदनाम करने की साजिश के तहत ईडी को आगे किया गया है। लेकिन कांग्रेस और उसके कार्यकर्ता किसी भी दमनकारी कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं।

सरकार के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन: कहा- ईडी बनी "राजनीति का हथियार"

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि यह कार्रवाई बंद नहीं की गई तो पूरे देश में व्यापक आंदोलन खड़ा किया जाएगा। “कांग्रेस का सिपाही जेल जाने से भी नहीं डरेगा, लेकिन लोकतंत्र और संविधान की रक्षा जरूर करेगा।” प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस सहित पार्टी के कई फ्रंटल संगठनों के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। धरना स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, ताकि कोई अप्रिय स्थिति न उत्पन्न हो।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश नें दिया बादल का मशहूर मेला औऱ प्रदर्शनी : किया उदघाटन

City News Uttar Pradesh

मोबाइल रिचार्ज न कराने पर पति से विवाद: फिर कर ली खुदकुशी

अन्ना जानवरों से डीएम और किसान परेशान : आंकड़े कर रहे हैरान, नहीं हो रहे चालान ! …

City News Uttar Pradesh

भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू की ‘अनभिज्ञता’ उजागर: विपक्ष का तंज, वादे पर खरे उतरे तो होगा स्वागत

City News Uttar Pradesh

खबर का असर : बांदा डीएम नें प्रशासानिक पिच पर फिर जड़ा छक्का, सूखे तालाबों पर मांगी रिपोर्ट, मचा हड़कंप !

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट : प्रांत प्रचारक बैठक में संघ के मंथन से सरकार के लिए संदेश निकलने की आस …

ब्रेकिंग न्यूज़