City News Uttar Pradesh
पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद के सपा में शामिल होने से बांदा एवं चित्रकूट में सियासत का पारा चढ़ा
उत्तर प्रदेश

पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद के सपा में शामिल होने से बांदा एवं चित्रकूट में सियासत का पारा चढ़ा

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बसपा नेता “पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद के सपा में शामिल होने से बांदा एवं चित्रकूट की सियासत में राजनीतिक लू के थपेड़े” चलने लगे हैं। उन्हें “भाजपा एवं अपना दल दोनों के लिये खतरा” माना जा रहा है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने 2027 यूपी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कसनी शुरू कर दी है। वह अपने पीडीए के फॉर्मूले को लगातार मजबूत कर रहे हैं। इस क्रम में “बसपा के पूर्व नेता और कैबिनेट मंत्री रहे दद्दू प्रसाद अहिरवार सपा की साइकिल पर सवार” हो गए।

पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद के सपा में शामिल होने से बांदा एवं चित्रकूट में सियासत का पारा चढ़ा

1982 में “दद्दू प्रसाद ने राजनीति की शुरुआत दलित शोषित समाज संघर्ष समिति” के माध्यम से हुई। दद्दू प्रसाद “तीन बार के विधायक” रहे हैं। उन्होंने चित्रकूट जिले के मानिकपुर (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से बसपा की ओर से चुनाव लड़ा और तीनों बार जीत हासिल की। 2007 में बसपा सरकार में उन्हें ग्राम्य विकास मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। हालांकि, बाद में उनका मायावती से मनमुटाव हो गया था।

पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद के सपा में शामिल होने से बांदा एवं चित्रकूट में सियासत का पारा चढ़ा

2012 में नए परिसीमन के दौरान मऊ मानिकपुर सीट सामान्य कर दी गई। नरैनी विधानसभा अनुसूचित जाति के लिये सुरक्षित कर दी गई। 2012 में मऊ मानिकपुर से दद्दू का टिकट काट चंद्रभान को दिया गया। जिसके बाद 2012 में दद्दू के ऊपर भितरघात का आरोप लगा और मायावती ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया। जिसके बाद दद्दू प्रसाद ने अपनी पार्टी बना ली। 2017 में अपनी पार्टी से मऊ मानिकपुर से चुनाव लड़े लेकिन हार गये। तब से दद्दू राजनीति में निष्क्रिय रहे। कभी चंद्रशेखर से मिले, कभी अखिलेश से, अब जाकर उनकी सियासत में रंगत आती दिख रही है।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा महोत्सव की रंगारंग शुरुआत: भजनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

सीएम योगी की योजना भटक रही सूनसान राहों में : नहीं आया “शहंशाह”

डीएम दुर्गा शक्ति नें मतदान कर्मियों को दिया प्रशिक्षण: दिये आवश्यक निर्देश

मेडिकल माफिया बेनकाब: बांदा से छत्तीसगढ़ तक फैला नशे का जाल, दुर्ग पुलिस ने किया गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें बताया: जल जीवन मिशन में यूपी को मिला देश में प्रथम स्थान

City News Uttar Pradesh

U.P Exam 2021 : यूपी बोर्ड परीक्षा की तारीखों की घोषणा, 24 अप्रैल से शुरू होंगी परीक्षाएं…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़