City News Uttar Pradesh
पीडब्ल्यूडी की नई कारस्तानी: गड्ढा मुक्त सड़क पर पैचिंग कर उड़ाए लाखों, सवालों के घेरे में विभाग
उत्तर प्रदेश

पीडब्ल्यूडी की नई कारस्तानी: गड्ढा मुक्त सड़क पर पैचिंग कर उड़ाए लाखों, सवालों के घेरे में विभाग

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। डीएम कॉलोनी की पहले से गड्ढा मुक्त सड़क पर पैचिंग कार्य में 1.5 लाख रुपये खर्च कर दिए गए, जबकि इस सड़क के चौड़ीकरण के लिए पहले ही 3.39 करोड़ रुपये स्वीकृत हो चुके थे।

पीडब्ल्यूडी की नई कारस्तानी: गड्ढा मुक्त सड़क पर पैचिंग कर उड़ाए लाखों, सवालों के घेरे में विभाग

पंडित जेएन महाविद्यालय तिराहे से तहसील गेट तक डीएम कॉलोनी मार्ग के चौड़ीकरण के लिए दिसंबर माह में 3.39 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली थी। जनवरी में पहली किस्त के रूप में 66.55 लाख रुपये भी जारी किए जा चुके थे। इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग ने इस सड़क पर डेढ़ लाख रुपये की पैचिंग करा दी, जबकि इस सड़क में एक भी गड्ढा नहीं था और बारिश के बाद भी इसकी हालत सही थी।

पीडब्ल्यूडी की गजब कारनामा : छह करोड़ का खर्च, सड़कें फिर भी जर्जर, गड्ढा मुक्त योजना पर उठे सवाल

सवाल उठ रहे हैं कि जब सड़क पूरी तरह से ठीक थी, तो पैचिंग की जरूरत ही क्यों पड़ी ? यह सरकारी धन का अपव्यय है या विभागीय लापरवाही ? लोक निर्माण विभाग पर यह आरोप लग रहा है कि स्वीकृत बजट होने के बावजूद, नए बजट की मांग कर उसे खर्च किया गया। इस मामले पर लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) के अधिशासी अभियंता मनोज पांडे ने सफाई देते हुए कहा, डीएम कॉलोनी रोड पर पैचिंग कार्य कराया गया है।

पीडब्ल्यूडी की नई कारस्तानी: गड्ढा मुक्त सड़क पर पैचिंग कर उड़ाए लाखों, सवालों के घेरे में विभाग

यदि इसमें कोई अनियमितता पाई जाती है, तो जांच कराई जाएगी। इसके अलावा, चौड़ीकरण कार्य भी उच्च गुणवत्ता के साथ कराया जा रहा है।” स्थानीय लोगों में इस अनावश्यक खर्च को लेकर नाराजगी है। कई जनप्रतिनिधियों ने भी इस पर गंभीर सवाल उठाए हैं और जांच कराने की मांग की है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में कोई ठोस कदम उठाएगा या फिर यह मामला भी अन्य अनियमितताओं की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा ‘ब्राह्मण विधायकों’ की ‘एक जुटता’ से संगठन ‘कांपा’ ? प्रदेश अध्यक्ष के ‘पत्र’ से क्रोध ?

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें तन -मन एवं श्रम कमल खिलाने के लिये किया समर्पित

City News Uttar Pradesh

विभाजन से विभीषिका पर भाजपा का जुलूस एवं गोष्ठी: वक्ताओं नें उकेरा दर्द

चित्रकूट मंडल में 50 साल बाद पिघली ‘चकबंदी’ की बर्फ: 380 गांवों को मिलेगा ‘डिजिटल सहारा’

City News Uttar Pradesh

बाप रे बाप : इतना गजब चौंकाने वाला भ्रष्टाचार, गठित हुई जांच

चित्रकूट का चमत्कार: जंगल के बीच ‘अमृत जल’ से भरपूर कुंआ, असाध्य ‘रोग’ होतें हैं दूर !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़