
- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले में आरटीओ विभाग ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें 21 वाहनों पर कार्रवाई की गई और 9 वाहनों को थाने में निरुद्ध किया गया। यह अभियान एआरटीओ शंकर जी सिंह और पीटीओ राम सुमेर यादव के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में चलाया गया।

इस दौरान टैक्स बकाया, बिना परमिट, बिना फिटनेस, ओवरलोडिंग और अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान 9 वाहनों को मंडी समिति पुलिस चौकी अतर्रा में निरुद्ध किया गया, और 12 वाहनों का चालान किया गया।

एआरटीओ शंकर सिंह ने कहा कि यह अभियान जिलाधिकारी के निर्देशन में निरंतर चलाया जा रहा है। उनका मकसद वाहन मालिकों को सही दिशा में मार्गदर्शन देना है। उन्होंने चेतावनी दी कि कोई भी वाहन बिना परमिट, फिटनेस, ओवरलोडिंग या बिना उचित दस्तावेजों के सड़कों पर नहीं चले। किसी भी प्रकार की कार्यवाही से बचने के लिए सभी दस्तावेजों को सही रखें।

एआरटीओ शंकर सिंह ने यह भी कहा कि यदि कोई वाहन नियमों के उल्लंघन में पाया जाता है, तो मोटर अधिनियम के तहत उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, और ऐसे वाहनों को सीज भी किया जा सकता है। यह अभियान जनहित में है और यह सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है कि सड़क सुरक्षा के मानकों को पूरा किया जाए। अव्यवस्था से बचा जाए।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
