City News Uttar Pradesh
आयुक्त अजीत द्वारा गौशालाओं और थाना का निरीक्षण: दिए सुधार के निर्देश
उत्तर प्रदेश

आयुक्त अजीत द्वारा गौशालाओं और थाना का निरीक्षण: दिए सुधार के निर्देश

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

महोबा। चित्रकूट धाम मंडल के आयुक्त अजीत कुमार ने जनपद महोबा की विभिन्न गौशालाओं और थाना कबरई का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौशाला मोतीपुरा, अस्थायी गौशाला गंज और पसवारा गौशाला का जायजा लिया और वहां की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

आयुक्त अजीत द्वारा गौशालाओं और थाना का निरीक्षण: दिए सुधार के निर्देश

आयुक्त ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी गौशालाओं में संरक्षित गोवंशों का पूरा विवरण दर्ज करने के लिए एक रजिस्टर तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल, छाया, भूसा और चारे की उचित व्यवस्था की जाए। इसके अलावा, बीमार गोवंशों के इलाज के लिए त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

आयुक्त अजीत द्वारा गौशालाओं और थाना का निरीक्षण: दिए सुधार के निर्देश

इसके बाद आयुक्त ने थाना कबरई में संपूर्ण थाना समाधान दिवस का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण किया जाए। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त प्रशासन अमरपाल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी महोबा हरेंद्र सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम प्रकाश, खंड विकास अधिकारी सौम्या, थानाध्यक्ष राधेश्याम वर्मा और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम अनुराग की अधिकारियों पर गिरी गाज : अनुपस्थित दो अधिशासी अभियंताओं तथा नौ लेखपालों का वेतन रोका

निपाह वायरस कोरोना संक्रमण से भी अधिक जानलेवा : ऑस्ट्रेलिया से मोनोक्लोनल एंटीबॉडी की बीस और खुराक खरीदेगा भारत

City News Uttar Pradesh

जंगल से निकली चिंगारी से जले मकान, मुवावजे की मांग को लेकर किया चक्का जाम, जिला पंचायत अध्यक्ष के समझाने के बाद खुला जाम

बांदा जेल हाई एलर्ट : सुबह -शाम पुलिस का फ्लैग मार्च, भोजन से डर !

दलितों पर जुल्म के खिलाफ सपा की हुंकार: विधायक विशंभर का सत्तापक्ष पर सीधा हमला

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें महाजन संपर्क अभियान को फिर दी उड़ान

ब्रेकिंग न्यूज़