27 C
Lucknow
August 27, 2026
City News Uttar Pradesh
हाईटेंशन लाइन पर हंगामा: बिना सूचना लगाए गए पोल, निवासियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश

हाईटेंशन लाइन पर हंगामा: बिना सूचना लगाए गए पोल, निवासियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के द्वारिका विहार, लड़कपुरवा के निवासियों ने मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जाहिर की। उनका कहना है कि घनी आबादी वाले इलाके में बिना किसी पूर्व सूचना के हाईटेंशन विद्युत लाइन लगाई जा रही है, जिससे लोगों की जान को खतरा हो सकता है। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए इस परियोजना पर रोक लगाने और पहले से लगे पोलों को हटाने की मांग की।

हाईटेंशन लाइन पर हंगामा: बिना सूचना लगाए गए पोल, निवासियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि विद्युत विभाग के ठेकेदारों ने बिना किसी पूर्व जानकारी के घरों के नजदीक विद्युत पोल लगाने का कार्य शुरू कर दिया। 11,000 वोल्ट की इस हाईटेंशन लाइन को लेकर लोगों में दहशत फैल गई है, क्योंकि यह उनके घरों की छतों के ऊपर से गुजर रही है। लोगों का कहना है कि यदि गलती से भी कोई व्यक्ति इन नंगी तारों के संपर्क में आता है, तो बड़ा हादसा हो सकता है।

हाईटेंशन लाइन पर हंगामा: बिना सूचना लगाए गए पोल, निवासियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय में दर्जनों की संख्या में पहुंचकर विरोध दर्ज कराया और शिकायती पत्र सौंपा। इसमें उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि इतनी घनी आबादी में हाईटेंशन लाइन का निर्माण करना लोगों की सुरक्षा से खिलवाड़ है। स्थानीय निवासी रामस्वरूप गुप्ता ने बताया, “हमारे घरों के ऊपर से खतरनाक विद्युत लाइन गुजर रही है। छत पर खड़े होने से भी डर लगने लगा है। हमें इसकी कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई थी। प्रशासन को इस पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।” जिलाधिकारी ने शिकायत को गंभीरता से लिया। विद्युत विभाग को इस संबंध में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम की स्वास्थ अधिकारियों पर गिरी गाज : समीक्षा में सब कुछ मिला बेहाल

मंडलायुक्त की समीक्षा बैठक में नहीं हो पाये खुश : विकास नौं दिन चले अढ़ाई कोस पाया

City News Uttar Pradesh

मौत की ‘सफारी’: पन्ना टाइगर रिजर्व में ‘सुरक्षा व्यवस्था’ तार-तार, प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल !

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर यादव का ‘अपमान’ ओम मणि वर्मा के लिये ‘साबित’ हो सकता है ‘अभिशाप’ ?

City News Uttar Pradesh

बांदा में अद्भुत : श्रापित पहाड़ पर नवरात्र में आती हैं मां विंध्यवासिनी

City News Uttar Pradesh

वाराणसीः घर जमाई ने सास के बैंक खाते से 5.90 लाख उड़ाए, पेटीएम में किए थे पैसे ट्रांसफर …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़