City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश ने अंबेडकर के योगदान पर डाला प्रकाश: लोकतंत्र की मजबूती पर दिया बल
उत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश ने अंबेडकर के योगदान पर डाला प्रकाश: लोकतंत्र की मजबूती पर दिया बल

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने तिन्दवारी क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिकहुला में आयोजित ‘संविधान गौरव गोष्ठी’ कार्यक्रम में शिरकत की। भारतीय संविधान के महत्व और उसके शिल्पकार बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान पर प्रकाश डाला।

मंत्री रामकेश ने अंबेडकर के योगदान पर डाला प्रकाश: लोकतंत्र की मजबूती पर दिया बल

रामकेश निषाद ने कहा कि भारतीय संविधान दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की आधारशिला है। उन्होंने बाबासाहेब अंबेडकर के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके ज्ञान, दूरदृष्टि और समर्पण ने देश को एक सशक्त संविधान दिया, जो आज भी हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूती प्रदान करता है।

मंत्री रामकेश ने अंबेडकर के योगदान पर डाला प्रकाश: लोकतंत्र की मजबूती पर दिया बल

मंत्री ने यह भी कहा कि संविधान केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि हमारे देश के हर नागरिक के अधिकारों और कर्तव्यों का मार्गदर्शक है। मंत्री ने ग्रामीणों को संविधान के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि हर नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह संविधान के आदर्शों और मूल्यों का पालन करे।

मंत्री रामकेश ने अंबेडकर के योगदान पर डाला प्रकाश: लोकतंत्र की मजबूती पर दिया बल

उन्होंने कहा कि हमें संविधान के प्रति सम्मान और उसकी गरिमा बनाए रखने के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने बाबासाहेब अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका योगदान अमूल्य है। बाबासाहेब ने न केवल संविधान का मसौदा तैयार किया, बल्कि सामाजिक न्याय और समानता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता से देश को नई दिशा दी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : बांदा में लाशों का ढेर ! स्वास्थ व्यवस्था फेल, कोरोना से दस और मौतें ! …

नाबालिग से दरिंदगी पर कोर्ट का ‘हथौड़ा’ गरजा: दरिंदे को 20 साल की कारावास और जुर्माना ठोका

City News Uttar Pradesh

दोस्तों के साथ गया था गंगा नहाने, घरवालों के पास आई की मौत की खबर, पिता बोले- डुबोकर की गई बेटे की हत्या

यूपी में तैयार हो रही है विधायकों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट, रिजल्ट पर निर्भर करेगा अगला टिकट ! …

डीएम आनंद का चलेगा मिशन, संचारी रोगों को नहीं मिले “आनंद” …

पुलिस को मिली बड़ी सफलता : चोरी के सामान व गांजा सहित तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़