27 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा पुलिस का गुड वर्क : गांजे की खेती का भंडाफोड़, 166 किलो के साथ दो गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

बांदा पुलिस का गुड वर्क : गांजे की खेती का भंडाफोड़, 166 किलो के साथ दो गिरफ्तार

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन ईगल” के तहत थाना अतर्रा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गांजे की खेती करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

बांदा पुलिस का गुड वर्क : गांजे की खेती का भंडाफोड़, 166 किलो के साथ दो गिरफ्तार

पुलिस ने उनके कब्जे से 166.65 किलोग्राम अवैध हरा गांजा बरामद किया है। इस कार्रवाई में एक अन्य अभियुक्त मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। थाना अतर्रा पुलिस को सूचना मिली थी कि खम्हौरा गांव में कुछ लोग अपने घरों में अवैध गांजे की खेती कर रहे हैं।

बांदा पुलिस का गुड वर्क : गांजे की खेती का भंडाफोड़, 166 किलो के साथ दो गिरफ्तार

पुलिस छापेमारी की और दो अभियुक्तों, रणधीर सिंह और नग्गू ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रणधीर सिंह के घर से 72 किलोग्राम और नग्गू ठाकुर के घर से 94 किलो 650 ग्राम अवैध हरा गांजा बरामद किया।

बांदा पुलिस का गुड वर्क : गांजे की खेती का भंडाफोड़, 166 किलो के साथ दो गिरफ्तार

इस कार्रवाई के दौरान रणधीर सिंह का बेटा कल्लू सिंह मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। एसपी अंकुर अग्रवाल ने इस सफलता के लिए पुलिस टीम की सराहना की। उन्हें 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा जेलर समेत दो डिप्टी जेलर सस्पेंड : मुख्तार अंसारी में लापरवाही पर कार्यवाई

City News Uttar Pradesh

दर्दनाक वारदात : कलयुगी बेटे ने प्लाट नाम नहीं करने पर मां को कुल्हाड़ी से काट डाला, हत्या कर हुआ फरार, पुलिस कर रही जांच

दलजीत नेत्र रोगियों का करेंगे कल्याण, रविवार को विशाल नेत्र शिविर में फ्री इलाज …

City News Uttar Pradesh

बांग्लादेश में हिंदुओं पर ‘अत्याचार’ के खिलाफ बांदा में ‘उबाल’ : सड़कों पर उतरे ‘हिंदू संगठन’

City News Uttar Pradesh

लापरवाही की हद : परसौड़ा न्यू पीएचसी में कूड़े में फेंकी गईं दवाएं व सीरप

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील बनें दुखहरण: खुशी में चहके किसान

ब्रेकिंग न्यूज़