City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : निःशुल्क कोचिंग कक्षाओं का शुरू होगा सिलसिला, सीएम योगी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग से किया योजना का शुभारंभ …

 

– सीडीओ नोडल अधिकारी, एसडीएम सदर व उप निदेशक समाज कल्याण सह नोडल अधिकारी बने

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस योजना से प्रतियोगी छात्र-छात्राओं के जीवन का सर्वांगीण विकास होगा। अभ्युदय योजना एक अभिनव योजना है। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे सिविल सेवा परीक्षा, पीसीएस, जेईई, नीट, एनडीए, सीडीएस आदि के लिए गरीब विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग उपलब्ध हो सकेगी। 16 फरवरी से कोचिंग में पढ़ाई का कार्य शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी यह योजना मण्डल स्तर पर प्रारम्भ की जा रही है, बाद में इसको जिला स्तर पर भी शुरू किया जायेेगा।


आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि अभ्युदय योजना के माध्यम से चित्रकूट मण्डल के छात्र-छात्राओं को कोचिंग की अच्छी व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने गरीब होेनहार बच्चों के लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण योजना शुरू की है। प्रारम्भ की है इससे होनहार छात्र अपने सपने को साकार कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि कोचिंग कार्य के लिए मुख्य विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी तथा उप जिलाधिकारी सदर व उप निदेशक समाज कल्याण को सह नोडल अधिकारी बनाया गया है।


महानिरीक्षक पुलिस के. सत्यनारायन ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना छात्र-छात्राओं के लिए बहुत उपयोगी साबित होगी। उन्होंने कहा कि आन्ध्र प्रदेश में इस प्रकार की योजना पहले से संचालित है, मैंने स्वयं इस योजना का लाभ उठाकर कोचिंग की। आईएएस परीक्षा में सफल हो सका। आईजी ने कहा कि चित्रकूट मण्डल में अभी एक भी कोचिंग नही है। इसलिए यह योजना यहां के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगी।


जिलाधिकारी आनन्द कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के माध्यम से निर्बल वर्ग के अभ्यर्थियों को निशुल्क कोचिंग की सुविधा प्राप्त हो सकेगी। यहां के होनहार विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हो सकेगा। एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा ने कहा कि प्रतियोगी छात्र-छात्राएं कोचिंग में दी गई गाइड लाइन को अपनाते हुए व्यापक ढंग से अध्ययन करें। इनके अलावा एसडीएम सदर सुधीर कुमार, सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा, डीएम के पुत्र यश आनंद ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी संतोष बहादुर सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त रमेशचन्द्र पाण्डेय, उप निदेशक समाज कल्याण एएम भारती, उप निदेशक पंचायत दिनेश सिंह, उप निदेशक सूचना भूपेन्द्र सिंह यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद सिंह, प्रधानाचार्य बजरंग इण्टर कालेज तथा विभिन्न मण्डल स्तरीय तथा जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा की रणनीति: संगठन मंत्री बोले- बूथ ही है ‘चुनाव जीत की कुंजी’ !

City News Uttar Pradesh

News : कार चालक की मेरठ में गोली मारकर हत्या, शव जंगल में फेंका….

पशुओं से भरा तेज रफ्तार कंटेनर पलटा: बीस भैंसों की हुई मौत, तीन लोग हिरासत में

मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण, मरीजों के साथ बेहतर संवाद पर जोर

City News Uttar Pradesh

‘जलपुरुष’ ने केन बेतवा लिंक परियोजना को बताया बेकार, खड़े किए कई सवाल

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक : अध्यक्ष सुनील पटेल का गौशालाओं पर जोर …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़