City News Uttar Pradesh
शीत लहर औऱ ठंडी का सितम परवान की ओर: दिखाने लगा जलवा
उत्तर प्रदेश

शीत लहर औऱ ठंडी का सितम परवान की ओर: दिखाने लगा जलवा

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। मंगलवार का दिन शीतलहर और सर्दी के सितम सितम का रहा। हल्की वर्षा एवं कोहरे नें दांत किटकिटाने को परवान चढ़ा दिया। सुबह की शुरुवात हल्की बरखा एवं कोहरे से शुरू हुई। इसने दिन भर अपना जलवा दिखाया। पूरे दिन धूप के दर्शन नहीं हुये। गलन और ठंड जबर्दस्त रही। सर्द हवाओं से ठिठुर रहे लोग आग सेंकते नजर आए। बांदा का न्यूनतम तापमान सात और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शीत लहर औऱ ठंडी का सितम परवान की ओर: दिखाने लगा जलवा

धूप नजर नहीं आई। कोहरे की धुंध छाई रही। दृश्यता भी कमजोर रही। तमाम वाहन चालक लाइट जलाकर निकले। ठंड से कोई राहत नहीं मिली। सर्द हवाओं के चलते पूरे दिन ठिठुरन बनी रही। ठंड से बचने की लोग जुगत करते रहे। शाम होते ही कोहरे के घने होने के साथ सर्द हवाओं से फिर लोग ठिठुरने लगे। रात आठ बजे के बाद जरूरतमंद ही सड़कों पर नजर आए। घरों, प्रमुख चौराहों, सार्वजनिक जगहों पर लोग अलाव तापते ठंड से बचने का प्रयास करते देखे गए।

शीत लहर औऱ ठंडी का सितम परवान की ओर: दिखाने लगा जलवा

मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिनेश साह ने बताया कि पहाड़ों में बर्फबारी और ठंडी हवाएं चलने से ठंड और गलन में इजाफा हुआ है। अधिकतम और न्यूनतम पारा लुढ़क रहा है। अभी ठंड ऐसी ही रहेगी। रात और दिन के तापमान में गिरावट आएगी। बुधवार को भी कोहरा रहनें की संभावना है।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

एससीईआरटी तैयार करेगा परिषदीय स्कूलों की परीक्षा के प्रश्नपत्र

City News Uttar Pradesh

Banda : डेढ़ साल पूर्व गायब लड़की मां बन पहुंची कोतवाली, पुलिस को हुई हैरानी !

City News Uttar Pradesh

भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी नें उठाई मांग : नागपुर, कोटा के लिये चले ट्रेन

नवरात्रि का पहला दिन, मंदिरों में देवी भक्तों का लगा तांता …

बुंदेलखंड की महिलायें कर्म औऱ कर्तव्य निष्ठा में हैं महान : पूर्व विधायक दलजीत सिंह !

City News Uttar Pradesh

अध्यक्ष सुनील के खिलाफ ‘आर-पार की जंग’: सत्ता के गढ़ में भूचाल, अनशन जारी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़