28.8 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
प्रकृति गा रही सोहर गीत:अनंती ने दिया बच्चे को जन्म, संख्या हुई बीस
उत्तर प्रदेश

प्रकृति गा रही सोहर गीत: अनंती ने दिया बच्चे को जन्म, संख्या हुई बीस

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। पन्ना टाइगर रिजर्व में प्रकृति सोहर गीत गा रही है। वन्यजीव प्रेमियों के लिए खुशखबरी आई है। यहां के हाथी परिवार में एक नया मेहमान आया है। हथिनी ”अनंती” ने सोमवार को एक मादा बच्चे को जन्म दिया है, जिससे रिजर्व में हाथियों के कुनबे की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। यह नवजात पूरी तरह स्वस्थ है और अपनी मां के साथ खेल-कूद कर रहा है।

प्रकृति गा रही सोहर गीत:अनंती ने दिया बच्चे को जन्म, संख्या हुई बीस

रिजर्व प्रशासन नवजात शिशु और उसकी मां के स्वास्थ्य पर पूरी नजर बनाए हुए है। उनकी देखभाल के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। 14 वर्षीय हथिनी अनंती का यह पहला बच्चा है। अनंती ने यह बच्चा हिनौता हाथी कैंप में जन्म दिया। नवजात हाथी का स्वास्थ्य परीक्षण डॉ. संजीव कुमार गुप्ता, वन्य प्राणी चिकित्सक द्वारा किया गया, और दोनों पूरी तरह स्वस्थ पाए गए हैं।

प्रकृति गा रही सोहर गीत:अनंती ने दिया बच्चे को जन्म, संख्या हुई बीस

अब पन्ना टाइगर रिजर्व में 5 नर और 15 मादा हाथी हो गए हैं, जिनमें दुनिया की सबसे उम्रदराज हथिनी ”वत्सला” भी शामिल है। वत्सला की उम्र 105 वर्ष बताई जाती है। वह पन्ना टाइगर रिजर्व की एक महत्वपूर्ण धरोहर हैं। इसके अलावा, इस रिजर्व में आने वाले पर्यटकों के लिए हाथियों की बढ़ती संख्या एक नया आकर्षण बन चुकी है।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गणेश महोत्सव के सातवें दिन “सांस्कृतिक कार्यक्रमों” की “सतरंगी छटा” : दर्शक “मुग्ध”

City News Uttar Pradesh

लगातार बढ़ती ठंढ़ी नें किसानों की चिंता बढ़ाई : फसलों पर पाले का प्रकोप लपलपया

City News Uttar Pradesh

कोरोना अपडेट : ईओ और थाना इंस्पेक्टर सहित 46 और कोरोना संक्रमित

City News Uttar Pradesh

जिला अस्पताल का पैथोलॉजी सेंटर: क्षमता से चार गुना ज्यादा झेल रहा है बोझ

डीएम और एसपी ने खुद संभाली कमान: मौके पर ही निपटाए गए जमीनी विवाद

पूर्वांचल के माफिया मुख्तार की सुरक्षा विशेष में नौ जेलों के लगाए गए सुरक्षा कर्मी, सुरक्षा व्यवस्था हुई हाईटेक

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़