City News Uttar Pradesh
बांदा में पोलियो ड्रॉप अभियान शुरू: 2.87 लाख बच्चों को दवा का लक्ष्य हर घर तक
उत्तर प्रदेश

बांदा में पोलियो ड्रॉप अभियान शुरू: 2.87 लाख बच्चों को दवा का लक्ष्य हर घर तक

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहर में पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी नगेन्द्र प्रताप ने शनिवार को पीपीसी स्थित बूथ पर नवजात शिशुओं को पोलियो की दवा पिलाकर किया। यह अभियान 9 दिसंबर से 13 दिसंबर तक जिलेभर में घर-घर जाकर चलाया जाएगा।

बांदा में पोलियो ड्रॉप अभियान शुरू: 2.87 लाख बच्चों को दवा का लक्ष्य हर घर तक

अभियान के अंतर्गत पोलियो से छूटे बच्चों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। 16 दिसंबर को बूथ एवं घर-घर कार्य के दौरान उन बच्चों को बी-टीम द्वारा पोलियो की खुराक दी जाएगी, जो किसी कारणवश पहले दवा नहीं ले सके। इस उद्देश्य के लिए जिले में कुल 1024 बूथ स्थापित किए गए हैं, जबकि 633 टीमें घर-घर भ्रमण कर दवा पिलाएंगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विजय शंकर केसरवानी ने बताया कि 0 से 5 वर्ष की आयु के लगभग 2,87,282 बच्चों को पोलियो की खुराक देने का लक्ष्य है।

बांदा में पोलियो ड्रॉप अभियान शुरू: 2.87 लाख बच्चों को दवा का लक्ष्य हर घर तक

उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ आंगनवाड़ी, शिक्षा विभाग, और स्वैच्छिक संगठनों के कर्मचारी सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. सुनीता सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। अभियान में जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नकली बीड़ी बनाने वाले कारोबारियों पर पुलिस की गिरी गाज, आठ लोगों को किया गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

एसपी अंकुर का महिला सुरक्षा पर फोकस: 21 महिला पुलिस कर्मी सम्मानित

City News Uttar Pradesh

थाने में ऑनर किलिंग का तांडव: प्रेमी संग रहने की जिद पर बाप बना जल्लाद, बेटी को उतारा मौत के घाट

City News Uttar Pradesh Desk

चित्रकूट मंडल का किसान रो रहा : कृषि विभाग की बज रही उलट बांसुरी

डीएम की बैठक में अफसरों की बोलती बंद: कहा ‘समस्याएं नहीं सुलझीं तो कुर्सी छोड़ो’ !

स्वास्थ्य सेवाओं की खुली पोल: 97 साल की मां को स्ट्रेचर पर लेकर भटकता रहा बेटा, थक हार कर गेट पर बैठा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़