22.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश के प्रयास से मिली बड़ी सौगात: साढ़े 15 करोड़ से शहर में बनेंगे दो नए सबस्टेशन
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश के प्रयास से मिली बड़ी सौगात: साढ़े 15 करोड़ से शहर में बनेंगे दो नए सबस्टेशन

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के निरंतर प्रयासों का असर अब नगरवासियों के लिए राहत लेकर आया है। शहर में साढ़े 15 करोड़ रुपये की लागत से दो नए बिजली सब-स्टेशन बनेंगे। शासन ने इन सब-स्टेशनों के लिए बजट स्वीकृत कर दिया है। जहीर क्लब और नवाब टैंक (अतर्रा रोड) में बनने वाले इन सब-स्टेशनों से करीब 24 मोहल्लों के लोग बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और ब्रेकडाउन की समस्या से मुक्त होंगे।

विधायक प्रकाश के प्रयास से मिली बड़ी सौगात: साढ़े 15 करोड़ से शहर में बनेंगे दो नए सबस्टेशन

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने जानकारी दी कि इन पावर हाउसों के निर्माण से नगर में बिजली के अत्यधिक लोड के कारण उत्पन्न हो रही समस्याओं का समाधान होगा। वर्तमान में चिल्ला रोड उपकेन्द्र और भूरागढ़ उपकेन्द्र पर अत्यधिक लोड होने की वजह से नगरवासियों को विद्युत कटौती, लो-वोल्टेज और ब्रेकडाउन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। अब इन दोनों नए उपकेन्द्रों के निर्माण से इन समस्याओं का समाधान हो सकेगा और नगरवासियों को “निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली” आपूर्ति मिल सकेगी।

विधायक प्रकाश की पहल से चमकेगा बांदा: सड़क चौड़ीकरण और अंडरग्राउंड केबलिंग को मंजूरी

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि उनका उद्देश्य नगरवासियों को सरकार की मंशा के अनुरूप निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना है। वह हमेशा से जनता के हितों के लिए काम करने के लिए तत्पर रहे हैं और आगे भी यह प्रक्रिया जारी रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि यह योजना उनकी और प्रदेश सरकार की मिलजुली कोशिशों का परिणाम है, जो नगरवासियों के लिए बेहतर सुविधाएं और जीवनयापन के लिए जरूरी है। इन पावर हाउसों के निर्माण के लिए ई-निविदा जारी की जा चुकी है, और इन निविदाओं को 3 दिसंबर को खोला जाएगा। इसके बाद निर्माण कार्य की शुरुआत होगी। इस कदम से जहां एक ओर नगर की विद्युत आपूर्ति सुदृढ़ होगी, वहीं दूसरी ओर, बिजली कटौती, ओवरलोडिंग, लो-वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शराब के नशे में उठाया खौफनाक कदम: तीन बच्चों के सिर से उठा ‘पिता’ का साया !

डीएम नगेन्द्र की चाहत बांदा की पीएम सूर्य योजना से हो जगमगाहट

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें अपनी लोकप्रियता की नरैनी के गांवों में बिखेरी सम्मोहनी

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश बोले बांदा -चित्रकूट लोकसभा में होगी ऐतिहासिक जीत

City News Uttar Pradesh

Banda : बांदा सदर विधायक प्रकाश का कार्यालय, बन गया भोजन का अक्षय पात्र ! …

आयुक्त आश्चर्य में : किसानों का धान भुगतान अटका, मामला उनको खटका

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़