
- विनोद मिश्रा
बांदा। गोवर्धन पूजा के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता ने हटेटी पुरवा स्थित कान्हा गौशाला में गौ माता का पूजन कर लोक आस्था का परिचय एंव गौ-वंश संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर चित्रकूट धाम मंडल के आयुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी और जिलाधिकारी नगेंद्र प्रताप सिंह ने भी पूजा-अर्चना में भाग लिया और गौ सेवा की महत्वता पर जोर दिया।

पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता ने गौ माता को गुड़ और चना अर्पित किया और कहा कि गौ-वंश का संरक्षण हमारी संस्कृति और पर्यावरण का हिस्सा है।

उन्होंने नगरवासियों से गौ-वंश की सेवा और सुरक्षा में सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी राजेश वर्मा और अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू भी उपस्थित रहे।

अध्यक्ष मालती गुप्ता ने भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना किया कि नगरवासियों की सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य में वृद्धि हो। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से गौ-वंश के प्रति अपनी आस्था को बनाए रखने का आह्वान किया। गौ-पूजन के इस आयोजन को स्थानीय निवासियों ने सराहा और गौ-रक्षा में सहयोग का संकल्प लिया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
