26.1 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : मुफलिसी भी शर्मसार, झोपड़ी में गुजर रहा जीवन, अब तक नहीं मिली इमदाद …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। “जाये तो जायें कहां, समझेगा कौन यहां दर्द भरे दिल की जुबां “यह खबर मर्माहत करनें के साथ भ्रष्ट व्यवस्था को भी इंगित करती है। अब आप मामले को जानें।आग लगने से एक व्यक्ति का आशियाना एक वर्ष पूर्व जल गया। पीड़ित परिवार को आस थी कि प्रशासन से कुछ इमदाद मिलेगी, लेकिन वह भी नसीब नहीं हो सकी। मसलन झोपड़ी बनाकर पीड़ित परिवार अपना जीवन बसर कर रहा है। तकलीफदेह बात तो यह है कि पीड़ित परिवार की मुट्ठी खाली होने की वजह से उसे आवास योजना का लाभ भी नहीं मिल सका, ताकि उसे छत नसीब हो सके। प्रधान और सचिव से की फरियाद तो आर्थिक संकट आड़े आ गया। खुले आसमान तले भगवान भरोसे पीड़ित परिवार झोपड़ी में जीवन बसर कर रहा है।


यह दर्द भरी दास्तां ब्लाक बबेरू अंतर्गत ग्राम कुचेन्दू की है।नयहां माता प्रसाद पुत्र स्व. चुनवाद के रिहायशी मकान में एक वर्ष पहले आग लग गई थी। इससे मकान जलकर खंडहर में तब्दील हो गया ग्रहस्थी भी राख के ढेर में बदल गई थी। आर्थिक संकट के चलते मकान का निर्माण नही करा पाया। पशुबाड़ा में जानवरों के साथ रहकर किसी तरह से परिवार सहित गुजर बसर करते रहे। लेकिन बारिश ने भी कहर ढा दिया। पशुबाड़ा का मकान भी ध्वस्त हो गया। पीड़ित परिवार अब खुले आसमान के नीचे रहने के लिए मजबूर है। बीते छह माह से झोपड़ी बनाकर बूढ़ी मां को लेकर अपने परिवार के साथ गुजर बसर करने को विवश है। कई बार प्रधान सचिव से आवास के लिए गुहार लगाई, लेकिन कोई भी इमदाद नही मिली। माता प्रसाद की बूढ़ी मां ने रो-रोकर बताया कि गरीबी में कोई सहारा नही होता है। प्रधान ,सचिव ने आवास के लिए रूपए मांगे। बताया कि घर में खाने के लाले हैं, ऐसे में आवास के लिए रुपया कहां से दें। मुट्ठी गर्म न होने पर प्रधान और सचिव ने आवास नही दिया। बल्कि जिनके पक्के मकान बने हैं, उनको आवास योजना का लाभ दिया गया है। माता प्रसाद ने बताया कि तीन बेटा और दो बेटी हैं। मेहनत मजदूरी करके किसी तरह से भरण पोषण करते हैं। ग्राम पंचायत अधिकारी श्रीकान्त गुप्त का कहना है कि आपदा की सूची न आने से उसे लाभ नही मिल पाया है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा का प्राचीन काली देवी मंदिर : 1857 से भक्तों की आस्था का प्रतीक, मुराद होती है पूरी

City News Uttar Pradesh

सरकार को करोड़ों का चूना: बांदा में निजी वाहन बने ‘कमाई’ का धंधा, सिस्टम बना ‘तमाशबीन’

City News Uttar Pradesh

बांदा का पीडब्लूडी विभाग “सौभाग्यशाली” : “मलाई चाभो बाबाजी” की स्थिति !

City News Uttar Pradesh

रानी झांसी के नाम के सरकारी बदलाव पर उठा सवाल : तलवार ग्वालियर में रखने पर तकरार

Banda : शहर के बाई पास सहित तीन मार्गों का होगा कायाकल्प ….

सात साल बाद संतान न होने पर प्रेमी संग पत्नी हुई फरार : पति ने दोनों को पकड़कर पुलिस को सौंपा

ब्रेकिंग न्यूज़