![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। नूतन बाल समाज द्वारा गणेश महोत्सव की धूम है। खेल कूद एवं सांस्कॄतिक कार्यक्रमों नें शमां बांध दिया है। इसी क्रम में नगर के आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में नूतन बाल समाज गणेश भवन अलीगंज द्वारा वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विधायक प्रकाश दिवेदी नें यहां पहुंचकर खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। साथ ही उनका उत्साहवर्धन किया।

आयोजन के क्रम में शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुआ। बाल गंगाधर तिलक की जीवनी पर आधारित नाटक मुम्बई और झांसी के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया।

इसके साथ ही “सबसे न्यारे सांवले श्याम” की प्रस्तुति श्रद्धा निगम के निर्देशन में हुआ जो बहुत ही सराही गई। नूतन बाल समाज के सभापति भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू नें बताया की कार्यक्रमों के प्रसारण आकाशवाणी छतरपुर की टीम द्वारा भी होगा।

दूरदर्शन टीम नें भी कार्यक्रम के कवरेज की स्वीकृति दे दी है। इसके पूर्व शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें किया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
