- विनोद मिश्रा
बांदा। ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बड़ोखर ब्लाक में गठित महिला स्वयं सहायता समूहों और ब्लाक मिशन मैनेजर की ओर से किए गए करीब सवा करोड़ के गबन मामले में कार्यवाई की चाबुक चल ही गई। उपायुक्त ने पांच लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। अब मामला जिला शासकीय अधिवक्ता के पास राय के लिए भेजा गया है। इसके बाद सरकारी धनराशि का गबन करने वाले आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा।

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बड़ोखर खुर्द ब्लाक में मिशन प्रबंधक आकांक्षा कुशवाहा सहित आदर्श ग्राम संगठन से जुड़ी 15 महिलाओं ने सीएलएफ के तहत आने वाली करीब सवा करोड़ रुपये गबन कर लिया। एक वर्ष बाद मामला उजागर हुआ तो डीएम नें सीडीओ को जांच के आदेश दिए। इस पर एनआरएलएम में जिला समन्वयकों की तीन सदस्यीय टीम ने जांच की। जांच में ब्लाक मैनेजर आकांक्षा कुशवाहा सहित 15 महिलाएं गबन में दोषी पाई गई थीं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
