24.5 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
चित्रकूट सौर ऊर्जा का बनेगा हब : 1900 मिलियन होगा बिजली का उत्पादन
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट सौर ऊर्जा का बनेगा हब : 1900 मिलियन होगा बिजली का उत्पादन

  • विनोद मिश्रा

बांदा। प्रदेश में सोलर एनर्जी को प्रोत्साहित कर रही योगी सरकार की पहल का असर दिखने लगा है। सिर्फ सिटी ही नहीं, बल्कि गांवों तक सोलर एनर्जी को पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम चित्रकूट मंडल का चित्रकूट जिला सौर ऊर्जा का हब बन रहा है। बनाने के लिए प्रदेश यहां हर वर्ष 1900 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन होगा।

चित्रकूट सौर ऊर्जा का बनेगा हब : 1900 मिलियन होगा बिजली का उत्पादन

चित्रकूट में 3400 एकड़ भूमि पर 800 मेगावाट क्षमता के सोलर प्लांट की स्थापना के लिए तहसील मऊ के 15 गांव की भूमि लीज पर लेने की प्रक्रिया चल रही है। इसमें छतैनीमांफी, खरगडाह, गाहुर, कटैईयाडांडी, मनकाछतैनी, चचोखर, छरेहरा, डोंडियामांफी, कोटवामांफी, उसरीमांफी, बर्गाह, अटारीमाजरा, गोईयाकलां, गोईयाखुर्द एवं सेमरा गांव की जमीन लीज पर ली जा रही है। अब तक 3400 एकड़ भूमि के सापेक्ष 1249.50 एकड़ सरकारी भूमि एवं 1821.51 एकड़ निजी भूमि लीज पर अधिग्रहित की जा चुकी है।

चित्रकूट सौर ऊर्जा का बनेगा हब : 1900 मिलियन होगा बिजली का उत्पादन

ऐसे में अब तक 90 प्रतिशत भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा हो चुका है। यहां पर फैंसिंग कार्य एवं सौर ऊर्जा निकासी के लिए आंतरिक ग्रिड सब स्टेशन के निर्माण का काम यूपीपीसीएल की ओर से किया जा रहा है। यहां पर 1900 मिलियन यूनिट विद्युत का उत्पादन प्रतिवर्ष होगा। वहीं प्लांट की स्थापना के दौरान 265 कुशल एवं 6050 अकुशल श्रमिकों को रोजगार मिलेगा। वहीं परियोजना के संचालन एवं रखरखाव की 25 वर्ष की अवधि में लगभग 300 कुशल एवं 450 अकुशल श्रमिकों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कथित नटवरलाल सर्वेश दीक्षित की जमानत याचिका हुई खारिज …

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का मकर संक्रांति पर विशेष पूजन: बांदा को महानगर बनाने की कामना

City News Uttar Pradesh

पॉलीटेक्निक में अधिकांश बच्चे फेल, एबीपी नें पुनर्मूल्यांकन शुल्क माफी को सौंपा ज्ञापन

बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी ने किया अनुपम स्वागत: राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी से की आत्मीय भेंट

City News Uttar Pradesh Desk

मंत्री रामकेश ने ’24 गावों’ का ‘बदल’ दिया ‘भविष्य’: खुशी में झूम उठे गांव, खर्च होगें 8.92 करोड़

City News Uttar Pradesh Desk

प्रेम सिंह की बगिया खेती किसानी और पुरानी परंपराओं को बचाने हेतु हुई गुलजार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़