- शरद मिश्रा
बांदा। जिले की सदर विधान सभा के “विधायक प्रकाश द्विवेदी प्रदेश के अनोखे विधायक हैं”, जो “जन समस्या” के निरीक्षण एवं निराकरण के लिये “पहनावे एवं तड़क -भड़क से दूर मौके पर पहुंच जनता दरबार” लगा देते हैं।

सोमवार को यही नजारा एक बार फिर जनता जनार्दन के सामने था। विधायक प्रकाश दिवेदी प्रातः आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम में आए आगंतुकों से भेंट कर उनकी समस्याओं की तनमन्यता से सुनवाई की।

एक एक समस्या पर संबंधित अधिकारियों से “नर्मता एवं तल्खी” के समन्वय से बात किया। “समस्या के त्वरित निस्तारण” के निर्देश दिये। कृत कार्यवाई से भी अवगत कराने को कहा।

विधायक प्रकाश “जनता दरबार के बाद अपनी मार्निंग वेशभूसा” में अपनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरसड़ा बुजुर्ग पहुंच गये। ग्राम वासियो के साथ चल रहे विकास कार्यों का ग्राम वासियों के साथ “स्थलीय निरीक्षण” किया। उनकी समस्याओं को सुना।

उनके द्वारा दिये गये विकास कार्यों के प्रस्तावो को प्राथमिकता के आधार पर कराने का आश्वासन दिया। समझाया की कार्य पूरा होने में “कुछ देर संभव है, पर अंधेर नहीं”।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
