- विनोद मिश्रा
हमीरपुर। जिले में गहरौली गांव स्थित मकान व अन्य संपत्ति के पुराने विवाद में बड़े भाई ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर छोटे भाई की लाठी से पीटकर हत्या कर दी। आरोपी उसके चेहरे को ईंट से कुचल कर भाग निकले। सीओ राठ ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। मुस्करा थाने के गहरौली गांव में खून के रिश्तों को तार-तार करने का मामला सामने आया है।

हमीरपुर जिले के गहरौली गांव निवासी भैरम प्रजापति ने बताया कि करौंदा बाबा नाले के पास रोज की तरह वह और उसका भाई दशाराम खेतों की रखवाली के साथ अपने जानवर चरा रहे थे। दोपहर करीब ढाई बजे उसके भतीजे महेश, रमेश और अपने पिता सरजू संग वहां पहुंचे और दशाराम को लाठियों व ईंट से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर शशि कुमार पांडेय ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ राठ दिलीप कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

मृतक के सबसे बड़े भाई भैरम ने बताया कि वह चार भाई थे। दूसरे नंबर के भाई हरनाम के कोई बेटा नहीं था। इससे उसकी जमीन और मकान को लेकर ही विवाद था। सीओ ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। मृतक की बेटी प्रीती की तहरीर पर पुलिस ने मृतक के भतीजों महेश व रमेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
