29 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

ओडिशा से लाया जा रहा 11 लाख का गांजा बरामद, पांच आरोपी हुए गिरफ्तार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कालिंजर और एसओजी पुलिस टीम ने कालिंजर-सतना बार्डर पर ओडिशा से लाया जा रहा 11 लाख रुपये का गांजा पकड़ा है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक इनोवा व एक स्विफ्ट डिजायर कार को बरामद किया है।
मामले का खुलासा करते हुए सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र व सीओ नरैनी अंबुजा त्रिवेदी ने बताया कि यूपी-एमपी सीमा के कालिंजर-सतना बार्डर पर एक इनोवा व एक स्विफ्ट डिजायर कार से ग्वालियर मध्य प्रदेश के सिद्धेश्वर नगर निवासी सुनील कुमार द्विवेदी, देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव निवासी उमेश यादव, फतेहपुर के लाहोरी कस्बा निवासी शोएब मोहम्मद, शहर कोतवाली क्षेत्र के शांतिनगर निवासी सनी बाजपेयी, फतेहपुर के बहुआ गांव निवासी रितेश कुमार सिंह गांजा ला रहे थे।
इनको यूपी-एमपी सीमा के कालिंजर-सतना बार्डर पर वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में दो आरोपी पैलानी निवासी सागर पांडेय व फतेहपुर के मनु द्विवेदी मौके से भाग निकले। इनकी गाड़ी से लगभग 11 लाख रुपये कीमत का 55.26 किलोग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ है। इनमें मुख्य आरोपी सुनील द्विवेदी व सागर पांडेय हैं। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष कालिंजर रामदिनेश तिवारी, एसओजी प्रभारी अनिल कुमार साहू, चौकी प्रभारी गुढ़ाकला सुभाषचंद्र व उनकी टीम आदि शामिल रहे।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सरकारी खरीद केंद्रों से किसानों की रुसवाई : किसानों का आढ़तियों से “चुम्मा” ! …

City News Uttar Pradesh

आयुक्त का चला ‘डंडा’ : अफसरों पर गिरी गाज, योजनाओं में ‘तेजी’ के कड़े निर्देश

City News Uttar Pradesh

यूपी के डान मुख्तार अंसारी का आजमगढ़ पुलिस ने लिया बयान ! …

लोकतंत्र मे राष्ट्र, प्रान्त का मुखिया प्रधान मंत्री, मुख्यमंत्री, सासंद, विधायक, प्रधान आदि कौन ? औऱ कैसा हो ?

News – प्रधानमंत्री आवास योजना का बिकलांग व्यति सहित कई लोग अभी भी वंचित नहीं मिला प्रधान ने दिखाया अपात्र

City News Uttar Pradesh

दुबई में फांसी की कगार पर खड़ी बांदा की शहजादी: पिता से फोन में की आखिरी बार बात

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़