City News Uttar Pradesh
सीएम योगी का आदेश: पचास साल पुराने पुलों का होगा निरीक्षण, असुरक्षित पुल तत्काल होंगे बंद
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी का आदेश: पचास साल पुराने पुलों का होगा निरीक्षण, असुरक्षित पुल तत्काल होंगे बंद

  • शरद मिश्रा

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लोक निर्माण विभाग के कामकाज की समीक्षा की। इस दौरान सीएम योगी ने निर्देश दिए कि पचास (50) वर्ष पुराने प्रदेश के सभी पुलों का बारीकी से निरीक्षण कराया जाए। उनके सुपर स्ट्रक्चर, पियर की स्थिति, सेतुओं के वाटर-वे में ब्लाकेज, पियर के साइड में स्कावर होल, सेतु के एबटमेन्ट ढाल व बोल्डर का परीक्षण किया जाएगा। असुरक्षित पुल को तत्काल यातायात के लिए बंद किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सात साल में प्रदेश की रोड कनेक्टिविटी में अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। सात साल में स्टेट हाइवे 7002 किमी से बढ़कर 10214 किमी हो गया है। जबकि ग्रामीण मार्गों की लंबाई 1,87,517 किमी से बढ़कर 1,93,581 किमी हो गई है।

सीएम योगी का आदेश: पचास साल पुराने पुलों का होगा निरीक्षण, असुरक्षित पुल तत्काल होंगे बंद
CM Yogi’s order: 50 year old bridges will be inspected, unsafe bridges will be closed immediately

प्रदेश में प्रतिदिन औसतन 9 किलोमीटर मार्गों का चौड़ीकरण हो रहा है। हर दिन गांवों में लगभग 11 किमी नई सड़क बन रही है। इस रफ्तार को और तेज करने के निर्देश दिए।  कांवड़ यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इनसे जुड़े मार्गों को 15 जुलाई तक शतप्रतिशत गड्ढामुक्त कर दिया जाए। जलभराव वाली सड़कों पर जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। ब्लॉक मुख्यालयों को दो लेन सड़क की कनेक्टिविटी का अभियान समय से पूरा करने पर जोर देते हुए संतोष जताया कि कुल 165 में से 143 मार्गों का निर्माण पूरा हो गया है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : हाय राम, अब हीरो के लिये दो लाख से अधिक पेड़ों की होगी हत्या ! …

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें खिलाडियों का बढ़ाया हौसला: सरकार खेल पर है मेहरबान

City News Uttar Pradesh

पर्दाफाश : ट्यूबवेल की चाबी सौंपने से नाराज भतीजे ने बटाईदार को उतारा था मौत के घाट

गणतंत्र दिवस पर जिला प्रोबेशन कार्यालय में नहीं हुआ झंडारोहण, कार्यालय में लटका ताला

City News Uttar Pradesh

आयुक्त का निरीक्षण : लापरवाह लेखपाल और नलकूप आपरेटर को निलंबित करने के दिए निर्देश

बांदा पालिका अध्यक्ष की कुर्सी पर मालती बासू का कब्जा: पार्टी नें पिछली हार का लिया बदला

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़