24.2 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
दुष्कर्म का फरार आरोपी पुलिस मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार: किशोरी से की थी हैवानियत
उत्तर प्रदेश

दुष्कर्म का फरार आरोपी पुलिस मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार: किशोरी से की थी हैवानियत

  • विनोद मिश्रा

हमीरपुर। पिता को खाना देने जा रही किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बांदा मार्ग पर बरगदिया मोड़ के पास से पुलिस पर फायर किया था। इसके जवाब में पुलिस ने में उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी है।

दुष्कर्म का फरार आरोपी पुलिस मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार: किशोरी से की थी हैवानियत
Absconding accused of rape arrested in police encounter: had brutalized the teenager

बीते नौ मई को जिले के भरुआ सुमेरपुर में एक गांव की एक किशोरी खेतों में बने नलकूप में पिता को दोपहर में खाना देने जा रही थी। तभी उसे एक युवक ने रास्ते में दबोच कर मारा-पीटा था और दुष्कर्म के बाद फरार हो गया था। किशोरी के पिता ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। बुधवार को टेढ़ा मार्ग में दोपहर करीब 1.30 बजे बरगदिया मोड़ के पास मौजूद था। मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार, कस्बा इंचार्ज राहुल मिश्रा, मुख्य आरक्षी आरिफ खान, आरक्षी अमित कुमार आदि के साथ मौके पर पहुंचे।

दुष्कर्म का फरार आरोपी पुलिस मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार: किशोरी से की थी हैवानियत
Absconding accused of rape arrested in police encounter: had brutalized the teenager

थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को आता देखकर आरोपी ने तमंचे से पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। एक गोली आरोपी के बाएं पैर में टांग के नीचे लगी है। घायल होने पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। थानाध्यक्ष ने बताया गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम अभिषेक सचान निवासी पौथिया थाना ललपुरा बताया। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना अंजाम दिया था। पुलिस ने घायल आरोपी को पीएचसी सुमेरपुर में भर्ती कराया है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डेंगू पहलवान नें ‘सिस्टम’ को ‘पछाड़ा’: मरीजों की ‘जान’ भगवान भरोसे

City News Uttar Pradesh Desk

बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास: शोर मचाने पर आरोपी फरार, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा का वीर सपूत इतिहास के पन्नों में गुम : अंग्रेजों और पुर्तगालियों के छुड़ाये थे छक्के

City News Uttar Pradesh

उद्यान विभाग का रोजगार मेला बना उपहास का ठिठोला : खाना पूर्ति का ऊंचा रहा ग्राफ !

City News Uttar Pradesh

Banda : श्रापित पहाड़ पर नवरात्र में आती हैं विंध्यवासिनी ! …

भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर बांदा में आतिशबाजी: विधायक प्रकाश ने बांटी मिठाइयां

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़