24.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
रंजिश में दो पक्ष भिड़े, चले लाठी-डंडे: बीस राउंड फायरिंग, होमगार्ड की पत्नी को लगी गोली
उत्तर प्रदेश

रंजिश में दो पक्ष भिड़े, चले लाठी-डंडे: 20 राउंड फायरिंग, होमगार्ड की पत्नी को लगी गोली

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। साथ ही, लाठी-डंडे भी चले और 20 राउंड फायरिंग भी हुई। घटना में होमगार्ड की पत्नी को गोली लग गई, जिससे अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की है। साथ ही, गांव में पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

रंजिश में दो पक्ष भिड़े, चले लाठी-डंडे: बीस राउंड फायरिंग, होमगार्ड की पत्नी को लगी गोली
Two parties clashed due to enmity, sticks were used: twenty rounds fired, home guard’s wife shot

जानकारी के अनुसार जिले के पैलानी थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरहरी गांव निवासी जयप्रकाश सिंह उर्फ नन्हे परिहार व पड़ोसी रामराज सिंह का आपस में विवाद है। बीती रात जयप्रकाश सिंह परिहार का बेटा सौरभ सिंह व भतीजा दिव्यांशु सिंह पैलानी से स्कूटी में सवार होकर करीब आठ बजे पिपरहरी आ रहे थे। इसी दौरान घर से 250 मीटर पहले घात लगाए पड़ोसी रामराज पुत्र रामप्रसाद, रामप्रकाश पुत्र रामराज, शिव प्रकाश पुत्र रामराज, रविराज पुत्र रामप्रसाद ,बच्छराज पुत्र रामप्रसाद आदि ने लाठी-डंडों व तमंचे से लैस होकर स्कूटी सवार सौरभ सिंह व दिव्यांशु सिंह को घेर लिया। आरोपी सभी दोनों युवकों से मारपीट पर आमादा हो गए।

रंजिश में दो पक्ष भिड़े, चले लाठी-डंडे: बीस राउंड फायरिंग, होमगार्ड की पत्नी को लगी गोली
Two parties clashed due to enmity, sticks were used: twenty rounds fired, home guard’s wife shot

इसी दौरान राहगीरों ने बीच-बचाव किया, तभी मौका पाकर सौरभ व दिव्यांशु स्कूटी लेकर घर में घुस गए। वहीं, पैलानी पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। मंगलवार सुबह आठ बजे दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हो गई। तभी रामराज व परिजनों ने तमंचे से फायरिंग करना शुरू कर दिया। वहीं, जयप्रकाश सिंह के परिजनों की ओर से भी फायरिंग शुरू हो गई। इस बीच मवेशियों को छोड़ने गई रन्नो पत्नी सेवक प्रजापति के हाथ में गोली लग गई।

जिला चिकित्सालय बन गया है कसाई बाड़ा? लूट सके तो लूट की मुहिम का बोलबाला !

वहीं, होमगार्ड की नौकरी कर रहे सेवक प्रजापति ने आनन फानन पत्नी को निजी वाहन से ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहीं, जयप्रकाश सिंह परिहार ने थाना अध्यक्ष पैलानी संदीप सिंह पटेल व चौकी इंचार्ज खप्टिहाकला राजेश मिश्रा को सूचना दी। पुलिस को आता देख रामराज, रामप्रकाश, शिव प्रकाश, रविराज, बच्छराज आदि भाग खड़े हुए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित जयप्रकाश सिंह ने जमीन पर पड़े 315 बोर का खाली खोखा व गोली दिखाई। साथ ही, दीवार में लगे गोली के निशान भी दिखाए। वहीं, पुलिस ने खोखा व बुलट कब्जे में लेकर जयप्रकाश सिंह के घर के बाहर सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात कर दिया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जलशक्ति मंत्री रामकेश नें बिजली विभाग पर की गर्जना: बोले जनता की सुनों भ्रष्ट नीति छोड़ों

फतेहपुर में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौके पर ही मौत

City News Uttar Pradesh

बांदा : पूर्व सांसद के बेटे लालू दुबे बने कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष, संजय गुप्ता को बनाया शहर अध्यक्ष …

बांदा : कांग्रेसियों ने की बैठक कहा, विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस लें कार्यकर्ता …

City News Uttar Pradesh

डीएम जे. रीभा की कड़ी चेतावनी: विकास कार्यों में “लापरवाही” नहीं होगी “बर्दाश्त”

City News Uttar Pradesh

फर्जी रजिस्ट्री से करोड़ों का खेल: जमीन के नाम पर ठगी का साम्राज्य, सिस्टम के अंदर फैला जाल !

ब्रेकिंग न्यूज़