28.8 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट : कुल्हाड़ी से 15 वर्षीय किशोरी व मासूम भतीजे की हत्या, बलात्कार की आशंका…

 

चित्रकूट : मानिकपुर थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी व उसके भतीजे की कुल्हाड़ी से हमलाकर हत्या कर दी गई। किशोरी अपने पिता को खेत में खाना देकर लौट रही थी। किशोरी के साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है।

एक किसान गुरुवार को अपने खेत पर काम कर रहा था। दोपहर में उसकी 15 वर्षीय बेटी अपनी बड़ी बहन के चार साल के बेटे के साथ खेत में खाना देने आई थी। पिता को खाना खिलाने के बाद दोनों घर चले गए। जबकि पिता खेत में फिर काम पर जुट गया। शाम करीब छह बजे पिता खेत से घर लौट रहा था तो रास्ते में नदी के पास उसने बेटी का खून से लथपथ शव देखा। थोड़ी दूर पर उसका चार साल का नाती घायल में तड़प रहा था। दोनों के गले में कुल्हाड़ी के गहरे घाव थे। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल, क्षेत्राधिकारी मऊ सुबोध गौतम भी मौके पर पहुंच गए हैं। थाना प्रभारी सुभाषचंद्र चौरसिया ने घायल मासूम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर भेजा लेकिन चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। दोहरे हत्याकांड को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा है।
किशोरी के शरीर पर ऐसे कुछ निशान मिले है जिससे दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। एसपी अंकित मित्तल ने बताया दोनों के गले में धारदार हथियार से वार किया गया है। वीडियोग्राफी के साथ शुक्रवार को डाक्टरों के पैनल से मेडिकल कराया जाएगा। रिपोर्ट आने पर ही दुष्कर्म आदि के बारे में पता चलेगा। फिलहाल परिवार के लोगों के बताए अनुसार जांच की जा रही है। जल्द ही हत्यारे गिरफ्त में होंगे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आयुक्त आर.पी सिंह नें धान खरीद पर ध्यान लगाया : औचक किया निरीक्षण !

City News Uttar Pradesh

गौशाला, आवास और हैंडपंप मरम्मत में घोटाला: तिलौसा पंचायत में बड़ा भ्रष्टाचार उजागर

Banda : बच्चों में टीकाकरण, बुंदेलखंड में बांदा व झांसी फिसडडी ! …

खुलासा : लूट की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर भेजा जेल

City News Uttar Pradesh

सर्दी का सितम : बारिश से बढ़ी ठंड, शीतलहर से कांपे लोग, कोहरे और गलन ने बढ़ाईं मुश्किलें

City News Uttar Pradesh

एडीएम के नाम पर ठगी करने वाले के विरुद्ध धोखाधड़ी मुकदमा हुआ दर्ज

ब्रेकिंग न्यूज़