24.2 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
गजब है भइया : आटो में क्षमता छह की पर लादते हैं सोलह सवारियां
उत्तर प्रदेश

गजब है भइया : आटो में क्षमता छह की पर लादते हैं सोलह सवारियां

  • विनोद मिश्रा

बांदा। हादसे के बाद सतर्कता का पुराना चलन हैं। इसी क्रम में चित्रकूट हादसे में सात लोगों की मौत के बाद बांदा का पुलिस प्रशासन की भी कुंभकर्णी नींद टूटी। गुरुवार को चेकिंग अभियान चला।आटो में क्षमता से दोगुना सवारियां बैठाकर ढोते मिले तो ट्रैक्टर में भी आठ सवारियां बैठाकर चलने का नजारा दिखा। ऐसे 355 वाहनों का चालान किया गया। तीन वाहन सीज कर दिए गए।

गजब है भइया : आटो में क्षमता छह की पर लादते हैं सोलह सवारियां
Amazing brother: Sixteen passengers are loaded in the auto with a capacity of six.

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल व एसपी अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर यातायात प्रभारी राजेश कुमार ने शहर के प्रमुख चौराहों से लेकर अतर्रा व बबेरू कस्बा में वाहनों की चेकिंग की।आटो में छह सवारियां बैठने की क्षमता के विपरीत 16 से 18 सवारियां मिलीं। वहीं बिना ट्राली के ट्रैक्टर में आठ लोगों को बैठाकर तेज रफ्तार चलता मिला।

गजब है भइया : आटो में क्षमता छह की पर लादते हैं सोलह सवारियां
Amazing brother: Sixteen passengers are loaded in the auto with a capacity of six.

कई सवारी वाहनों के चालक नाबालिग व बिना लाइसेंस के मिले। यातायात पुलिस ने ऐसे 355 वाहनों का चालान किया और चालकों को सख्त चेतावनी दी। बिना फिटनेस व वैध कागजातों के दौड़ रही तीन प्राइवेट बसों को सीज कर दिया गया। क्षेत्राधिकारी यातायात गवेंद्र पाल गौतम ने बताया कि नौ अप्रैल तक ऐसे वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : जीएसटी नियमावली में व्यापक संशोधन से व्यापारियों में रोष, प्रदर्शन कर की नारेबाजी …

City News Uttar Pradesh

लूटकांड के मास्टरमाइंड को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया: गैंग के आतंक पर लगा ब्रेक

News : जेपी नड्डा नें योगी सरकार के मंत्रियों कि उड़ाई नींद, मंत्रिमंडल विस्तार के दिए संकेत…

City News Uttar Pradesh

उपभोक्ता फोरम नें दिलवाया दुर्घटना क्लेम का 1 लाख 31 हजार 792 का चेक

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्विवेदी: सुबह हो या आधी रात, विकास की बात, औचक निरीक्षण से अफसरों में हड़कंप

City News Uttar Pradesh Desk

यूपी : बजट सत्र से पहले सभी विधायकों का कोरोना टेस्ट अनिवार्य, जांच रिपोर्ट दिखाने पर होगी विधानसभा में इंट्री…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़