31 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
बुंदेलखंड की सियासत में महिलाओं से नाइंसाफी : सिर्फ पांच बार संसद पहुंची महिलाएं
उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड की सियासत में महिलाओं से नाइंसाफी : सिर्फ पांच बार संसद पहुंची महिलाएं

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेल खंड में लोकसभा चुनावी रण में वीरांगनाओं की घोर उपेक्षा की गई है। यहां लोकसभा की चार सीट है।लेकिन सिर्फ महिलायें पांच बार ही संसद पहुंची। बुंदेलखंड में 1957 में झांसी से पहली महिला सुशीला नैय्यर चुनाव लड़ी और जीती। 1962 में महिलाओं ने कांग्रेस के टिकट पर दो सीटों में जीत हासिल की। “बुंदेलखंड की सत्ता राजनीति में नारी शक्ति सिर्फ वंदन” तक ही सीमित रही है। अब तक के 16 लोकसभा चुनाव में सिर्फ तीन महिलाओं को ही पांच बार संसद पहुंचने का मौका मिला।

बुंदेलखंड की सियासत में महिलाओं से नाइंसाफी : सिर्फ पांच बार संसद पहुंची महिलाएं
Injustice to women in Bundelkhand politics: Women reached Parliament only five times

1962 में महिलाओं ने कांग्रेस के टिकट पर बुंदेलखंड की दो सीटों में अपना परचम लहराया। झांसी से जहां सुशीला नय्यर तो वहीं बांदा-चित्रकूट संसदीय क्षेत्र से सावित्री निगम चुनाव जीतीं। 1967 में कांग्रेस ने पुन: झांसी से सुशीला नय्यर को टिकट दिया और वह चुनाव जीतीं। 1977 में सुशीला नय्यर जनता पार्टी प्रत्याशी से चुनाव हार गईं। 1977 के बाद 2014 तक बुंदेलखंड में प्रमुख राजनीतिक दलों ने महिलाओं को टिकट नहीं दिए।

यूपी में 51 सीटों पर भाजपा ने घोषित किए उम्मीदवार: वाराणसी से फिर लड़ेंगे पीएम मोदी चुनाव

2014 में भाजपा ने मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को झांसी से चुनाव लड़ाया। चुनाव जीतकर संसद पहुंची। 2009 में सपा ने बांदा से अमिता बाजपेयी को मैदान में उतारा, लेकिन वह चुनाव हार गई। बुंदेलखंड की महोबा-हमीरपुर व झांसी की जालौन संसदीय सीट से कभी महिला सांसद नहीं बनी। झांसी की पूर्व सांसद उमा भारती साध्वी होते हुए वह बुंदेलखंड की राजनीति में सक्रिय रही। एमपी की मुख्यमंत्री रहते हुए भी उनका बुंदेलखंड से लगाव रहा। 2014 में जब झांसी से चुनाव लड़ने का मौका मिला तो वह लड़ी और जीतीं भी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : पूर्व एमएलसी समेत चार नेता सपा से हुए निष्कासित, एमएलसी चुनाव में पार्टी का विरोध करने का है आरोप

जीजा ने साली को लगाया रंग, पति को नहीं हुआ बर्दाश्त, युवती को छत से फेंका

Banda- आश्चर्य कुछ न कुछ दाल में काला : एक साल बाद भी पूरी नहीं हुई 32 ग्राम पंचायतों की जांच,आखिर  क्यों नहीं?

City News Uttar Pradesh

यूपी: बच्चों को पढ़ाने वाले सरकारी टीचरों का अब होगा मूल्यांकन: क्लास रूम की होगी रिकॉर्डिंग

City News Uttar Pradesh

सांसद ने लोकसभा में उठाई “फोरलेन” सड़क की मांग: बुंदेलखंड की जनता का गूंजा दर्द

राजेश दीक्षित ने ‘फसल तबाही’ पर मुआवजा की उठाई आवाज: राज्यपाल को भेजा मांग पत्र

ब्रेकिंग न्यूज़