City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश नें बताया : ग्यारह करोड़ से चौड़ा होगा तिंदवारी- बबेरू-सुमेरपुर मार्ग
उत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश नें बताया : ग्यारह करोड़ से चौड़ा होगा तिंदवारी- बबेरू-सुमेरपुर मार्ग

  • विनोद मिश्रा

बांदा। लोकसभा चुनाव से पहले स्वीकृत सड़कों की मरम्मत, नवीनीकरण और चौड़ीकरण का कार्य तेज गति से चलेगा। जिले के एक और राजमार्ग तिंदवारी- बबेरू सुमेरपुर के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण को शासन हरी झंडी दे चुका है। इस पर करीब 11 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

मंत्री रामकेश नें बताया : ग्यारह करोड़ से चौड़ा होगा तिंदवारी- बबेरू-सुमेरपुर मार्ग
Minister Ramkesh said: Tindwari-Baberu-Sumerpur road will be widened by Rs. 11 crores.

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें बताया की फरवरी और जनवरी में शासन ने जिले के सौ से अधिक शहरी और ग्रामीण संपर्क मार्गों के विशेष मरम्मत, नवीनीकरण को स्वीकृति प्रदान कर चुकी है। साथ ही पहली किस्त के रूप में चार करोड़ से अधिक की राशि भी आवंटित है। इसकी मदद से जीर्ण-शीर्ण मार्गों की हालत में सुधार होगा। लोगों को गड्ढों से मुक्ति दिलाई जाएगी। सड़क से आवागमन भी सुगम होगा। राज्य मंत्री निषाद नें बताया की सरकार ने एक और राजमार्ग बबेरू-तिंदवारी-सुमेरपुर के मौनीबाबा आश्रम होते हुए जमुआ तक सात किलो मीटर सड़क के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण को स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने बताया की बताया कि मार्ग के चौड़ीकरण में 10 करोड 96 लाख रुपये खर्च होंगे। शासन ने पांच करोड़ 48 लाख रुपये आवंटित कर दिए हैं। कार्य दाई संस्था लोकनिर्माण विभाग है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पुलिस की पाठशाला में छात्राओं को किया गया जागरूक, महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के प्रति किया गया सचेत

City News Uttar Pradesh

बुलडोजर कांड पर बवाल तेज़: कोटेदारों ने राशन व्यवस्था ठप करने का दिया अल्टीमेटम !

City News Uttar Pradesh

अपराधियों का तांडव: हाईवे पर युवक को मारी गोली, मची ‘सनसनी’

City News Uttar Pradesh

दिवाली पर्व के नजदीक आते ही बाजार में सजने लगी दुकानें : होने लगी त्योहारी बिक्री

City News Uttar Pradesh

काली मंदिर में ‘माला की थिरकन’ के बाद बढ़ी ‘आस्था’: श्याम मोहन से मिलने उमड़ रही भीड़ !

City News Uttar Pradesh Desk

सपा और बसपा को तगड़ा झटका : वरिष्ठ सपा एवं बसपा नेतागण भाजपा में हुये शामिल

ब्रेकिंग न्यूज़