26.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
जनविश्वास रैली: लालू यादव मोदी पर जमकर बरसे, कहा- 'हिंदू नहीं हैं मोदी', सीएम नीतीश कुमार को बताया पलटूराम
देश विदेशराजनीति

जनविश्वास रैली: लालू यादव मोदी पर जमकर बरसे, कहा- ‘हिंदू नहीं हैं मोदी’, सीएम नीतीश कुमार को बताया पलटूराम

  • ब्यूरो रिपोर्ट

पटना। बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में विपक्षी दलों की रैली का आयोजन हुआ। इस रैली में राहुल गांधी, लालू यादव, सीताराम येचुरी, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव समेत कई नेता उपस्थित रहे। इस दौरान वहां लाखों की भीड़ जुटी, जो कि लालू यादव का भाषण का सुनने को उत्साहित दिखी। रैली को संबोधित करते हुए लालू ने पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह हिंदू नहीं हैं। इसके साथ ही लालू ने मोदी के परिवारवाद वाले बयान पर भी उन्हें घेरा।

जनविश्वास रैली: लालू यादव मोदी पर जमकर बरसे, कहा- 'हिंदू नहीं हैं मोदी', सीएम नीतीश कुमार को बताया पलटूराम
Jan Vishwas Rally: Lalu Yadav lashed out at Modi, said – ‘Modi is not a Hindu’, told Palturam to CM Nitish Kumar

हिंदू नहीं हैं मोदी लालू प्रसाद यादव ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी क्या है, क्या चीज है? मोदी परिवारवाद पर बोलते हैं, मोदी जी यह बताएं उनकी संतान क्यों नहीं है? तुम्हारे पास परिवार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी हिंदू भी नहीं हैं। क्योंकि मोदी ने अपनी मां के निधन पर बाल नहीं छिलवाए। लालू ने कहा, ‘हिंदू धर्म में किसी की मां मरती है तो बेटा बाल अपना बाल छिलवाता है। तुम क्यों नहीं छिलवाए? जब तुम्हारी मां का निधन हुआ।’

जनविश्वास रैली: लालू यादव मोदी पर जमकर बरसे, कहा- 'हिंदू नहीं हैं मोदी', सीएम नीतीश कुमार को बताया पलटूराम
Jan Vishwas Rally: Lalu Yadav lashed out at Modi, said – ‘Modi is not a Hindu’, told Palturam to CM Nitish Kumar

इस दौरान लालू यादव ने नीतीश कुमार पर भी बात की। उन्होंने कहा कि जो बिहार फैसला लेता है वही देश के लोग फॉलो करते हैं। मेरा किडनी ट्रांसप्लांट हुआ, मेरी बेटी यहां रोहिणी आई है। उसने अपनी किडनी हमको दी, जीवन दान दी। तेजस्वी महागठबंधन सरकार के दौरान लाखों रोजगार दिया, हम रोज पूछते पूछते थे आज कितना रोजगार दिया? तेजस्वी ने अच्छा काम किया। 2017 में जब नीतीश महागठबंधन से एनडीए में गए थे तो नीतीश को हमने गाली नहीं दी। हमने कहा था पलटूराम है। इसके बाद हमने उनको दोबारा महागठबंधन में लिया। हमसे गलती हुई।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

राजनीति : भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने अखिलेश के तेलंगाना दौरे पर साधा निशाना, बोले- ऐसे गठबंधन बनते और बिखरते रहते हैं

City News Uttar Pradesh

सतीश महाना के वीडियो पर ‘गरमाई’ सियासत: कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने खोला मोर्चा, थाने में दी तहरीर

City News Uttar Pradesh Desk

यूपी की सियासत में इस्तीफा देकर खलबली मचाने वाले राज्यमंत्री दिनेश खटीक काम पर लौटे वापस, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव के साथ बैठक में हुए शामिल

पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना की पैनी नजर : आतंकी लॉन्चपैड ध्वस्त करने की बड़ी तैयारी

City News Uttar Pradesh

नसीमुद्दीन सिद्दीकी का ‘ऐलान’ : 2027 में तय है बदलाव, लौट रहे हैं अखिलेश !

City News Uttar Pradesh Desk

यूपी चुनाव 2022: करहल में बेटे अखिलेश के लिए मुलायम सिंह ने मांगे वोट, कहा- मेरा मान रखना, अखिलेश को भारी मतों से जिताना

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़