- विनोद मिश्रा
बांदा। जब हौसले बुलंद हो तो सफलता कदम चूमती है। इसी लगन के चलते “राधा की आराधना” पुरी हो गई। उसने यूपीएससी जियो-साइंटिस्ट परीक्षा 2023 में 7 वीं रैंक पाकर अपने परिवार के साथ-साथ जिले का भी मान बढ़ा दिया है। बुंदेलखंड के किसान की बेटी ने पहले ही अटेंप्ट में 7वी रैंक हासिल करके दूसरों को भी इस क्षेत्र में जाने की प्रेरणा दे दी है।

यह करिश्मा बुंदेलखंड के एक किसान परिवार की बेटी ने कर दिखाया। जिसने पहले ही प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा पास कर ली। इस सफलता पर परिवार के साथ-साथ पूरा गांव गौरवान्वित महसूस कर रहा है। मूल रूप से बांदा जिले की देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही गांव के रहने वाले किसान अनिल अवस्थी बताते हैं कि उनके एक बेटा और तीन बेटियां हैं। उनकी पत्नी एमए किए है लेकिन हाउस वाइफ है। बच्चों का भविष्य बनाने के लिए उन्होंने 22 साल पहले यानी कि 2001 में घर छोड़ दिया था। फिर लखनऊ में एक किराए के मकान में रहकर बच्चों को पढ़ाया लिखाया।

जितनी लगन से राधा के पिता बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दे रहे थे। बेटी भी उतनी ही मेहनती निकली। राधा ने अपनी स्कूलिंग से लेकर बीएससी तक की पढ़ाई लखनऊ से की। इसके बाद केंद्रीय विद्यालय सागर से एमटेक किया। इसी दौरान उसने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी। और राधा की मेहनत रंग लाई। पहले अटेंप्ट में ही यूपीएससी जियो-साइंटिस्ट एग्जाम क्रैक कर लिया है। सभी बच्चे हो गए कामयाब बुंदेलखंड के किसान अनिल अवस्थी के तीनों बच्चे कामयाब हो गए। बेटा इंजीनियर, एक बेटी लेक्चरर, दूसरी बैंक मैनेजर है और अब तीसरी बेटी राधा ने यूपीएससी क्रैक किया है। राधा अपनी कामयाबी का पूरा श्रेय अपने माता-पिता को देती है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
