27 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
साजिशन मेडिकल कालेज के प्राचार्य सुनील को फंसाया ? जनमानस में मुद्दा गरमाया
उत्तर प्रदेश

साजिशन मेडिकल कालेज के प्राचार्य सुनील को फंसाया ? जनमानस में मुद्दा गरमाया

  • विनोद मिश्रा

बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज के प्राचार्य सुनील कौशिक की छवि एक कर्मठ एवं कुशल प्रशासक की है। उनको एक प्रसूता की मौत के मामले में कथित साजिश के तहत फंसाने से जन मानस अचंभित है। राजनीतिक एवं सामाजिक तौर पर प्रभावशाली लोग भी प्राचार्य सुनील कौशिक को साजिशन फंसाने के आरोप के साथ उनके समर्थन में बयान भी देने लगे हैं।

मेडिकल कालेज के प्राचार्य कौशिक रेड एलर्ट : उठा रहे एहतियाती कदम
Medical College Principal Kaushik Red Alert: Taking precautionary steps

दरअसल कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राम निवासी प्रसूता जो मेडिकल कालेज में भर्ती थी उसका शव मिला था। घटना नवंबर माह में हुई थी। इसमें प्राचार्य सहित नौ चिकित्सीय सेवा में कार्यरत लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। इसकी विवेचना चल रही है।

मेडिकल कॉलेज में गजब हो गया : गायब हुई महिला मरीज की कैंपस में मिली लाशजानकर लोगों का मानना है की मौत का शिकार हुई प्रसूता मानसिक तौर पर विक्षिप्त थी ? जायदाद संबंधी विवाद की बातें भी सुगबुगाहट में चर्चित हैं ? इन सबके चलते मृतका के परिजन भी इस घटना क्रम में स्वतः की लापरवाही एवं संदेह के घेरे से नहीं बच सकते? कुछ न कुछ तो है जिसके तहत इस पूरी साजिश एवं कांड को मेडिकल कालेज की व्यवस्था पर ठीकरा फोड़ने का प्रयास किया गया प्रतीत होता है ?

बसपा नेता जयराम सिंह बछेउरा

इस संबंध में समाजसेवी एवं बसपा नेता जयराम सिंह बछेउरा नें बयान दिया है जिसमें उन्होंने प्राचार्य को बहुत ही सुंदर प्रशासक के साथ ही नेक दिल इंसान बताया है। कहा की सुनील कौशिक के पहले मुकेश यादव प्राचार्य थे तो यहां नारकीय व्यवस्था थी। जब से सुनील कौशिक के हाथों में बागडोर आई मेडिकल कालेज की चिकित्सीय व्यवस्था के हर क्षेत्र में सुधार हुआ है। खैर मामले की विवेचना आपनी आधी दौड़ पूरी कर चुकी है। सभी को विश्वास है की विवेचना न्याया पूर्ण एवं तर्क संगत मुकाम को हासिल कर साफगोई की मुहर लगायेगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

फांसी लगाकर युवती ने कर ली आत्महत्या, फंदे में लटका शव देख परिजनों की निकल पड़ी, मचा कोहराम

बांदा में करो योग रहो निरोग की 21 जून को रहेगी पुलिस लाईन सहित अवस्थी पार्क में धूम

City News Uttar Pradesh

शादियों को प्रदेश सरकार नें दिया झटका : फिलहाल शहनाई की गूंज पर ब्रेक !

बांदा नें फिसड्डी होने का रचा इतिहास, जिला हुआ शर्मसार

City News Uttar Pradesh

प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की तीन दिवसीय कार्यशाला में गुणगान कर दिया पैगाम

रामायण मेला के तीसरे दिन भी राम रसधार की बहती रही बयार: दर्शकों का उमड़ रहा हुजूम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़