City News Uttar Pradesh
रेलवे स्टेशन पर अब पांच रुपये में मिलेगा मिनरल वाटर, नए आरओ प्लांट लगाने की तैयारी
उत्तर प्रदेश

रेलवे स्टेशन पर अब पांच रुपये में मिलेगा मिनरल वाटर, नए आरओ प्लांट लगाने की तैयारी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। रेल प्रशासन ने झांसी मंडल के सभी स्टेशनों पर आरओ प्लांट लगाने का निर्णय लिया है, जिससे यात्रियों को शुद्ध व शीतल जल मुहैया हो सके। इसमें जिले के स्टेशन को शामिल करते हुए पुराने लगे आरओ को हटा दो नए आरओ प्लांट लगाए जाने की तैयारी है। इसके लिए जल्द ही कार्यदायी संस्था को नामित कर योजना पर कार्य शुरू किया जाएगा।

रेलवे स्टेशन पर अब पांच रुपये में मिलेगा मिनरल वाटर, नए आरओ प्लांट लगाने की तैयारी
Now mineral water will be available for five rupees at the railway station, preparations to install new RO plant

स्टेशन परिसर में यात्रियों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। पहले से लगा आरओ करीब तीन वर्षों से खराब पड़ा हुआ है, जिससे यात्रियों को नलों से ही पानी भरने के लिए लंबी कतार लगानी पड़ती है। लेकिन, अब ऐसा नहीं होगा। रेल प्रशासन ने झांसी मंडल के सभी स्टेशन पर आरओ प्लांट लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। कई स्टेशनों पर तो इसके लिए कार्यदायी संस्था नामित भी किए जा चुके है।

रेलवे स्टेशन पर अब पांच रुपये में मिलेगा मिनरल वाटर, नए आरओ प्लांट लगाने की तैयारी
Now mineral water will be available for five rupees at the railway station, preparations to install new RO plant

जन सूचना अधिकारी झांसी मंडल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के निर्देशन में बांदा स्टेशन पर दो आरओ प्लांट लगाए जाएंगे। जिसकी प्रक्रिया में तेजी से काम चल रहा है। जल्द ही पुराने प्लांट को हटा नया प्लांट लगाने का काम शुरू किया जाएगा। जिससे यात्रियों को शुद्ध व शीतल पेय जल मिल सकेग पायेगा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा :सपा विधायक विशंभर ने अदालत में किया आत्मसमर्पण

City News Uttar Pradesh

बालू का अवैध परिवहन : खनिज अधिकारी नें चलवाया चाबुक मचा हड़कंप ! …

योगी सरकार का किसानों के लिए बड़ा एलान : घरेलू बिजली बिल और ट्यूबवेल के बिल में म‍िलेगी 50 फीसदी की छूट

बड़ा हादसा : मध्य प्रदेश से सवारियां लेकर आ रही बस बांदा में पलटी, 25 घायल, 7 की हालत गंभीर

City News Uttar Pradesh

दीपों से शहर हुआ रोशन : घरों में किया गया लक्ष्मी-गणेश पूजन …

City News Uttar Pradesh

मानवता हुई शर्मसार: सीएचसी के कूड़ेदान में मिला नवजात का शव,पुलिस नें शुरू की जांच

ब्रेकिंग न्यूज़