City News Uttar Pradesh
डीएम दुर्गा शक्ति दुखी : सिसक रही है बेसिक शिक्षा की व्यवस्था, सुधार के निर्देश
उत्तर प्रदेश

डीएम दुर्गा शक्ति दुखी : सिसक रही है बेसिक शिक्षा की व्यवस्था, सुधार के निर्देश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में “बेसिक शिक्षा व्यवस्था पटरी” पर नहीं है। शैक्षणिक “व्यवस्थाओं पर लापरवाही भारी” है। शिक्षा का स्तर जहां गिरा हुआ है वहीं “विद्यालयों में सुविधायें और व्यवस्थायें जर्जर हालत” में हैं। डीएम नें जिला अनुश्रवण शिक्षा समिति की बैठक ली तो सारी “खामियां सिसकती” नजर आई। डीएम को प्रारंभिक चरण से लेकर उच्च सोपान तक व्यवस्था में सुधार के निर्देश देने पड़े।

डीएम दुर्गा शक्ति दुखी : सिसक रही है बेसिक शिक्षा की व्यवस्था, सुधार के निर्देश
DM Durga Shakti sad: Basic education system is crying, instructions for improvement

बैठक की “सूचना विभाग नें रिलीज लिख लोढ़ा पढ़ पत्थर की तर्ज पर जारी” की है फिर भी “बैठक का लब्बो लबाब तो माथा पच्ची पर स्पष्ट” समझ में आया। इसी आधार पर खबर को उड़ान दी। खैर ! बैठक में डीएम नें प्रेरणा ऐप के अन्तर्गत विद्यालयों का प्रतिमाह निरीक्षण करने के सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये। कहा कि विद्यालय में निरीक्षण को गम्भीरता से लें। यदि कोई कमी विद्यालय में मिलती है तो उसको ठीक कराये। किसी प्रकार की लापरवाही न हो।

डीएम दुर्गा शक्ति दुखी : सिसक रही है बेसिक शिक्षा की व्यवस्था, सुधार के निर्देश
DM Durga Shakti sad: Basic education system is crying, instructions for improvement

उन्होंने आपरेशन कायाकल्प में विद्यालयों में कक्षा की फर्श एवं शौचालय का टायलीकरण, दिव्यांग शौचालय बनानें एवं बाउन्ड्री वाॅल के कार्यों को नगर पालिका,नगर पंचायत के द्वारा कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने 52 प्राथमिक विद्यालयों में खनिज विकास निधि से फर्नीचर उपलब्ध कराये जाने के भी निर्देश दिये।

डीएम दुर्गा शक्ति दुखी : सिसक रही है बेसिक शिक्षा की व्यवस्था, सुधार के निर्देश
DM Durga Shakti sad: Basic education system is crying, instructions for improvement

डीसी मनरेगा को चिन्हित विद्यालयों में बाउन्ड्री वाॅल के निर्माण को कहा। निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाये जाने हेतु सख्त आदेश दिये। पढ़ाई में कमजोर बच्चों को अग्रिम पंक्ति में बैठाने को कहा। हेतु आगे स्थान दिये जाने के निर्देश दिये। बेसिक शिक्षाधिकारी को निर्देश दिये कि विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में बेेहतर सुधार हेतु माॅनीटरिंग करें। ऐसे अध्यापकों को चिन्हित करें, जो अपने कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्वहन नही कर रहे हैं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

करोड़ों का ‘ऑक्सीजन प्लांट’ हुआ बेदम: मरीजों की ‘जिंदगी’ भगवान भरोसे, कब जागेगा विभाग !

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा में ‘गुरेह’ की ‘देशी’ का नशा उतरा: डीएम ने मारी कलम, दुकान सील, लाइसेंस सस्पेंड

City News Uttar Pradesh Desk

महुआ की खुशबू, आदिवासियों की खुशहाली: चित्रकूट के जंगलों में खिली आजीविका की आशा

City News Uttar Pradesh

रासायनिक खाद दंगल : मूत्र नें किया यूरिया खाद को चित्त !

City News Uttar Pradesh

Banda : कमिश्नर दिनेश सिंह की दरिया दिली, कोरोना से डरे नहीं मुझे बताये,नंबर किया जारी ……

प्रेमिका पर पहरा और पिटाई से आहत युवक ने खाया जहर: गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़