- विनोद मिश्रा
बांदा। गौवंश संरक्षण पर “कर्मचारियों से एक दिन के वेतन का चंदा लेना सबसे बड़ा सवाल हो गया है ? क्योंकि 16 करोड़ की धनराशि जब जिला प्रशासन के पास इस मद में थी तो फिर एक दिन का वेतन बतौर दान क्यों ले लिया गया” ? आखिर कर्मचारियों “चंदा उगाही के पीछे क्या सोच” थी सभी सरकारी “दफ्तरों में चर्चा का विषय बनता जा रहा है” ?

जिला प्रशासन के पास गौ संरक्षण के लिये “करोड़ों की रकम खजाने में यहां थी, इसका खुलासा सूचना विभाग द्वारा जारीप्रेस रिलीज से हुआ” है। इसमें मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० रामऔतार ने बताया है कि जिले की सभी तहसीलों के सम्बन्धित ग्राम पंचायतों में गौवंशों के भरण पोषण हेतु कुल10 करोड 30 लाख 69 हजार 260 की धनराशि भेजी गयी है। जिससे ग्राम पंचायतों के द्वारा गौशालाओं में संरक्षित किये गौवंशों के भरण-पोषण की व्यवस्था सुचारू रूप से की जा सके।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी नें यह भी जानकारी दी है की सदर तहसील की ग्राम पंचायतों हेतु 3 करोड़ 36 लाख हजार 310 रुपये, तहसील पैलानी के ग्राम पंचायतों हेतु 2 करोड़ 21 लाख 44 हजार 410 रुपये, नैरनी तहसील की गौशलाओं हेतु 1 करोड़ 51 लाख 2 हजार 330 रुपये, अतर्रा तहसील की ग्राम पंचायतों की गौशालाओं हेतु 2 करोड़ 39 लाख 55 हजार 240 तथा बबेरू तहसील की ग्राम पंचायतों की गौशालाओं हेतु 81 लाख 95 हजार 970 रुपये की धनराशि सितम्बर माह में तहसील स्तरीय संयुक्त खाते में भेज दी गई है।
उन्होंने यह भी बताया है कि तहसील बबेरू के विकास खण्डों के प्राप्त एवं अवशेष मांग पत्रों का भुगतान 6 करोड़ 80 लाख का शीघ्र भुगतान किया जायेगा। ऐसे में “अब यह सवाल उठना तो लाजिमी हो गया है की जब लगभग 17 करोड़ की धनराशि जिला प्रशासन को शासन से उपलब्घ था तो कर्मचारियों से गौसंरक्षण के नाम पर एक दिन का चंदा क्यों लिया गया ? यह प्रश्न अनुत्तरित” है ! इसका जवाब जानने के लिये “बिल्ली के गले में घंटी कौन बांधे सी कहावत चरितार्थ” हो रही है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
