- विनोद मिश्रा
बांदा। गणपति बप्पा के जयकारों के साथ गणेश महोत्सव सोमवार 19 सितंबर से शुरू हो जाएगा। इस दौरान नूतन बाल समाज के कार्यक्रम जलवा बिखेरेगें। प्रथम दिन श्री सिद्धि विनायक जी की स्थापना होगी और मानस प्रवचन के कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे।

शहर सहित जनपद के विभिन्न हिस्सों में गणपति महोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। कई दिन पहले गणेश महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई थी। तैयारी अब लगभग-लगभग पूरी हो चुकी है। मंगलवार से सिद्धिविनायक के जयकारों के साथ गणेश महोत्सव की शुरुआत होगी। शहर के नूतन बाल समाज द्वारा 19 सितंबर से 28 सितंबर तक 101वां गणेश महोत्सव मनाया जाएगा।

इसकी भव्य तैयारियां की गई हैं। समिति के अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू ने बताया कि प्रथम दिन श्री सिद्धिविनायक गणेश जी की स्थापना होगी। मानस प्रवचन कार्यक्रम के साथ सायं काल दीवारी नृत्य एवं रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत ग्वालियर से आई आकेस्ट्ररा पार्टी द्वारा कार्य क्रम पेश किये जायेंगे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
