City News Uttar Pradesh
"गोल्ड" नहीं बन पाया "गोल्ड" : धीमी चाल के चलते हो गया हैं "बोल्ड"
उत्तर प्रदेश

“गोल्ड” नहीं बन पाया “गोल्ड” : धीमी चाल के चलते हो गया हैं “बोल्ड”

  • विनोद मिश्रा

बांदा। “गोल्ड” नहीं बन पाया “गोल्ड” मंडल में इसकी स्थिति “बोल्ड” की हो गई है। हम खबर में आयुष्मान कार्ड की स्थिति का खुलासा कर रहें हैं, जहां यह योजना “नौ दिन चले अढ़ाई कोस” की स्थिति में है। पात्रों के आधार पर गोल्डन कार्ड जारी होने में भी मंडल फिसड्डी है।

"गोल्ड" नहीं बन पाया "गोल्ड" : धीमी चाल के चलते हो गया हैं "बोल्ड"
“Gold” could not become “Gold” : due to slow pace it has become “Bold”

अब तक सिर्फ 26.56 फीसदी लोगों के ही गोल्डन कार्ड जारी हो सके हैं। 73.44 फीसदी ऐसे हैं, जिनके अब तक गोल्डन कार्ड नहीं बनें। नतीजे में बगैर गोल्डन कार्ड वाले पात्र पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा से मरहूम हैं। मंडल में गोल्डन कार्ड जारी करने में जिला महोबा पहले पायदान पर है। यहां अब तक 32.74 फीसदी पात्रों के कार्ड बने हैं। दूसरी तरफ बांदा सबसे फिसड्डी है। यहां अब तक सिर्फ 22.67 फीसदी पात्रों के गोल्डेन कार्ड जारी हुए हैं।

"गोल्ड" नहीं बन पाया "गोल्ड" : धीमी चाल के चलते हो गया हैं "बोल्ड"
“Gold” could not become “Gold” : due to slow pace it has become “Bold”

हालांकि बांदा में पात्रों की संख्या अन्य जिलों की अपेक्षा सबसे ज्यादा है। कार्ड जारी करने में दूसरे नंबर पर हमीरपुर और तीसरे नंबर पर चित्रकूट जिला है। यहां क्रमश: 29.36 और 24.88 फीसदी पात्रों को गोल्डन कार्ड जारी हो चुके हैं। मंडल के चारों जनपदों में कुल पात्र परिवारों की संख्या 5,04,868 है। इनके सदस्यों की कुल संख्या 22,26,070 बताई गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अब तक मंडल में 5,91,306 पात्रों के गोल्डन कार्ड बने हैं। बड़ी संख्या में गोल्डन कार्ड न बनने से पात्र योजना के लाभ से वंचित हैं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अंध विश्वास पड़ा भारी : बांदा में जहरीले सांप के डसने पर तंत्र-मंत्र के चक्कर में युवक की मौत

‘अलविदा-अलविदा या शहरुल रमजान’: नमाजियों की भर आई आँखे

ठंड तोड़ रही रिकॉर्ड: सर्दी से कांपे लोगों के हाड़, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

City News Uttar Pradesh

सात साल बाद संतान न होने पर प्रेमी संग पत्नी हुई फरार : पति ने दोनों को पकड़कर पुलिस को सौंपा

विधि विश्वविद्यालयों व ट्यूशन में बेटियों को मिले 50 प्रतिशत छूट: त्रिपाठी

Banda- डीएम साहब सावधान, बांदा का विकास प्राधिकरण राजस्व विनाश में महान !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़