23.7 C
Lucknow
October 16, 2026
City News Uttar Pradesh
शराब बनी विष से भयंकर : पत्नी से विवाद के बाद मजदूर ने की आत्महत्या
उत्तर प्रदेश

शराब बनी विष से भयंकर : पत्नी से विवाद के बाद मजदूर ने की आत्महत्या

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शराब विष से भयंकर साबित हो रही है। इसकी लत गृह कलह और मौत का कारण बन रही है। इसी का एक उदाहरण इस खबर में है।निमंत्रण में गई पत्नी से मोबाइल फोन पर हुई कहासुनी के बाद पति ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृृतक शराब पीने का आदी था। इसी बात को लेकर उसका अक्सर पत्नी से विवाद होते रहता था। घटना बिसंडा थाना क्षेत्र के निलाथू गांव की है। यहां उमेश (26) ने मंगलवार की रात अटारी में साड़ी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

शराब बनी विष से भयंकर : पत्नी से विवाद के बाद मजदूर ने की आत्महत्या
Liquor becomes dangerous than poison: laborer commits suicide after dispute with wife

बुधवार सुबह पिता शिवकरन जागा। कोई आहट न होने पर अटारी में पहुंचा तो उमेश फंदे पर लटका था। शिवकरन ने बताया कि मृतक की पत्नी सुमेरिया 12 दिन पहले कोर्रही गांव में एक रिश्तेदारी में निमंत्रण में गई थी। रात में मृतक शराब के नशे में आया था। मोबाइल पर बात करते समय पत्नी से कहासुनी होने पर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। थानाध्यक्ष कृष्ण देव त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। मृतक की ससुराल कोर्रही में है। विवाद के चलते पत्नी कुछ दिन पहले मायके चली गई थी।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

“अमन” प्रकरण पर भाजपा नेता सक्रिय : प्रकाश नें पीड़ित परिवार को दिलाई पुलिस व्यवस्था …

City News Uttar Pradesh

होलिकोत्सव पर आप सभी को हार्दिक बधाई: त्यागे दुश्मनी और बुराई

भाकपा ने मनाया 97वां स्थापना दिवस: पार्टी के इतिहास के साथ सरकार पर साधा निशाना

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश ने बाढ़ का किया निरीक्षण: अधिकारियों को राहत कार्य के निर्देश

बांदा में “हाय बिजली हाय”: शहर से लेकर गांवों तक लोग हैं “बेहाल” !

City News Uttar Pradesh

बांदा का “भविष्य” तय करेगी नई महायोजना: शहरी विकास के लिए का “खाका” तैयार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़