City News Uttar Pradesh
प्रेमी जोड़े ने खाया जहर : प्रेमिका ने तोड़ा दम, प्रेमी की हालत गंभीर
उत्तर प्रदेश

प्रेमी जोड़े ने खाया जहर : प्रेमिका ने तोड़ा दम, प्रेमी की हालत गंभीर

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के अतर्रा में बदौसा थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी युगल ने जहर खा लिया। प्रेमिका की अतर्रा सीएचसी में मौत हो गई, जबकि प्रेमी की हालत गंभीर होने पर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। चित्रकूट जिले के भरतकूप थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक बदौसा थाना क्षेत्र के एक गांव में रेलवे में गेटमैन है। पास में ही एक युवती का मकान है।


चर्चा है कि दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका के घर वालों ने उसकी शादी बांदा में तय कर दी। बरात 31 मई को आनी थी। गुरुवार को सुबह दोनों ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर दोनों के परिजन अपने-अपने साधनों से सीएचसी अतर्रा ले गए। यहां प्रेमिका ने दम तोड़ दिया। प्रेमी को गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रेल कर्मी विवाहित बताया गया है। वह बदौसा में किराए का मकान लेकर रह रहा था।

प्रेमी जोड़े ने खाया जहर : प्रेमिका ने तोड़ा दम, प्रेमी की हालत गंभीर
Lover couple ate poison: girlfriend died, lover’s condition critical

मृतका की मां ने बदौसा थाने में दी तहरीर में बताया कि गुरुवार को सुबह वह भैंस नहलाने नदी पर गई थी। उसी दौरान उसकी पुत्री ने जहर खा लिया था। पुलिस ने मां की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विजय कुशवाहा ने बताया कि प्रथम दृष्टया जहर खाने से युवती की मौत हुई है। मां की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रेम प्रसंग होने की बात पर उन्होंने कहा कि सुनने में मिला है, लेकिन अब तक परिजनों ने ऐसी कोई बात लिखित में नहीं दी है। जांच की जा रही है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में ‘प्राइवेसी की आड़’ में जनता से दूरी: अधिकारी औऱ नेता कर रहे ‘सरकार की मंशा’ पर ‘चोट’ !

City News Uttar Pradesh Desk

राजनीति : सपा का सियासी भूचाल लाने वाला दावा, कहा – केशव-ब्रजेश उखाड़ फेकेंगे सीएम योगी की कुर्सी

City News Uttar Pradesh

गुरू जी पास कर देना, फेल हुई तो घर वाले शादी करा देंगे: छात्रों नें लिखे अजीबो गरीब जवाब

पूर्व सैनिक मतदान प्रतिशत बढ़ाने में करेंगे सहयोग

City News Uttar Pradesh

लाल सोने का अवैध कारोबार : रंगबाज माननीयों का भी इसमें कमाल ! …

City News Uttar Pradesh

आजादी अमूल्य धरोहर पर भूरागढ़ में आयोजित हुआ महोत्सव …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़