City News Uttar Pradesh
बांदा में आसमान से बरसी आग : पारा उछल कर 47 डिग्री के पहुंचा पार !
उत्तर प्रदेश

बांदा में आसमान से बरसी आग: पारा उछल कर 47 डिग्री के पहुंचा पार !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बांदा में आग बरसने की बाढ़ आ गईं है। सोमवार को तेज धूप के साथ तापमान ने तीखे तेवर दिखाए। दो डिग्री की छलांग के साथ पारा 47.5 डिग्री पर पहुंच गया, जो सामान्य से साढ़े 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। आसमान से बरस रही आग जिस्म को झुलसाती रही। लू का भी प्रकोप रहा।

बांदा में आसमान से बरसी आग : पारा उछल कर 47 डिग्री के पहुंचा पार !
Fire rained from the sky in Banda: The mercury jumped and crossed 47 degrees!

मई के दूसरे पखवारे में दिन-ब-दिन गर्मी के तेवर तीखे होने लगे हैं। दो दिनों से लगातार बढ़ रहा पारा सोमवार को 47.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह सीजन का सबसे ज्यादा गर्म दिन रहा। जबकि सोमवार को 45.5 डिग्री अधिकतम तापमान था। दो डिग्री सेल्सियस की छलांग से सुबह 9 बजे से ही तेज धूप लोगों को परेशान करने लगी।

बांदा में आसमान से बरसी आग : पारा उछल कर 47 डिग्री के पहुंचा पार !
Fire rained from the sky in Banda: The mercury jumped and crossed 47 degrees!

दोपहर 12 बजे के बाद से शाम 5 बजे तक लू के थपेड़े जिस्म झुलसा देने जैसे लगे। दुपहिया वाहनों को लू ने सबसे ज्यादा परेशान किया। पैदल राहगीर गीली तौलिया सिर पर ओढ़े नजर आए। महज चार दिन में अधिकतम तापमान 6 डिग्री से ज्यादा उछल गया। रात में तपन कम नहीं रही। तापमान 47 डिग्री से ऊपर पहुंचने से हीट स्ट्रोक का खतरा सबसे ज्यादा है।

मेडिकल कालेज के चिकित्साधीक्षक/वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. करन राजपूत ने बताया कि इस मौसम में हीट स्ट्रोक के मरीज बढ़ जाते हैं। शरीर में पानी की कमी हो जाती है। सिर में दर्द होना, पसीना आना, उल्टियां होना जैसी परेशानियां होने लगती हैं। उन्होंने सलाह दी कि धूप से बचें और बाहर सिर ढंककर निकलें। खानपान पर विशेष ध्यान दें। मसालेदार भोजन और खुला हुआ जूस पीने से बचें। खूब पानी पीयें और मौसमी फल खाएं।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

वाह यह कैसा कायाकल्प भाई : परिषदीय स्कूलों की पढ़ाई दुर्व्यवस्था की जमकर जगहंसाई !

ब्लैकआउट से गूंजे ‘सायरन’: हाई-लेवल ‘मॉक ड्रिल’ से परखी गई ‘जंग लड़ने’ की ताकत

City News Uttar Pradesh

कल्लू राजपूत पहुंचे भूरागढ़ किला: अंग्रेजों ने लटका दिए थे 3300 क्रांतिकारी

City News Uttar Pradesh

किसानों की चौपाल में नैनो उर्वरक की की गई ‘वाह-वाही’ : बढ़ायेगी कमाई

विधायक प्रकाश द्विवेदी पूरा करेंगे मोदी के अरमान : महा जनसंपर्क की तान दी है कमान

Banda : जिले में 95 ग्राम पंचायतों में 20 जून को होगी पहली बैठक …

ब्रेकिंग न्यूज़