City News Uttar Pradesh
अवर अभियंता की करंट से मौत, टंकी का निरीक्षण करते समय हुआ हादसा
उत्तर प्रदेश

अवर अभियंता की करंट से मौत, टंकी का निरीक्षण करते समय हुआ हादसा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पैलानी थाना क्षेत्र के सिकहुला डेरा गांव में अवर अभियंता की करंट से मौत हो गई। पानी की टंकी का निरीक्षण करने के दौरान यह हादसा हुआ। अवर अभियंता हैदराबाद की प्राइवेट कंपनी में तैनात था। पूरा घटना क्रम जानिये। जिले के खप्टिहा कलां में नमामि गंगे प्रोजक्ट से पानी की टंकी बन रही है।

अवर अभियंता की करंट से मौत, टंकी का निरीक्षण करते समय हुआ हादसा
Under engineer died of electrocution, accident occurred while inspecting the tank

पैलानी थाना क्षेत्र के सिकहुला डेरा निवासी आदित्य कुमार निषाद (25) हैदराबाद की एक प्राइवेट कंपनी में जेई पद पर था। इन दिनों वह पैलानी तहसील में तैनात था। बुधवार की शाम वह पैलानी थाना क्षेत्र के इछावर गांव में नमामि गंगे प्रोजक्ट से बन रही पानी की टंकी का निरीक्षण करने गया था। सीढ़ियों से चढ़कर पानी की टंकी का निरीक्षण करने लगा। इसी दौरान हादसा हुआ।


दरअसल, वहां वेल्डिंग मशीन से रेलिंग तैयार की जा रही थी। मशीन के तार नीचे फर्श पर पड़े थे। केबल कटी होने से करंट लग गया। टंकी में मौजूद गार्ड ने जेई के परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे जेई के भतीजे अनुज ने उसेे सीएचसी जसपुरा में दिखाया। डॉक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया । थानाध्यक्ष अनिल कुमार साहू ने बताया कि परिजन करंट लगने से मौत होना बता रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : लाक डाउन का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती दिखा रही पुलिस, 91 लोगों का हुआ चालान, वसूला गया जुर्माना …

बुंदेलखंड की सियासत में दशकों चला डकैतों का राज: वोट के लिए होता था फरमान

City News Uttar Pradesh

शहरी पीएम आवास योजना के पात्र आवेदकों को शीघ्र मिलेंगे आवास

कजली पर दंगल : पहलवानों के बीच घनघोर मल्ल युध्द, दिखाये अपने दांव पेंच

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें अर्दली बाजार में सीसी सड़कों का किया लोकार्पण: दौड़ी खुशी

City News Uttar Pradesh

उसरी चट्टी कांड में कोर्ट में पेश नहीं हुए मुख्तार, बृजेश और त्रिभुवन, अब कोर्ट में 10 जनवरी को सुनवाई

ब्रेकिंग न्यूज़