- विनोद मिश्रा
बांदा। मंडल कारागार में बंद माफिया डान मुख्तार अंसारी के खिलाफ भी क्या कुछ होने वाला है ? क्योंकि अतीक अहमदएवं उसके भाई की पुलिस हिरासत में हत्या के बाद यूपी पुलिस पर खूब सवाल उठे। इस घटनाक्रम के बाद गैंगस्टर और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की भी चर्चा होने लगी। 29 अप्रैल को 16 साल पुराने मामले में मुख्तार को गाजीपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

मुख्तार इस समय बांदा जेल में बंद हैं। इसलिए कई लोग मुख्तार की सुरक्षा को लेकर सवाल तैर रहे हैं ! उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स के प्रमुख अमिताभ यश इसी मुद्दे पर मीडिया से बात कर चुके हैं। अमिताभ यश नें सवाल पर बताया की मुख्तार अंसारी पंजाब की जेल में शिफ्ट हो गए थे। वहां पंजाब सरकार ने जांच का भी आदेश दिया था। कई चीजें सामने आई थीं।

मुद्दा ये था कि उनके खिलाफ यूपी में कई मुकदमे चल रहे हैं, और इन मामलों के स्पीडी ट्रायल के लिए मुख्तार अंसारी की पेशी होनी थी। लेकिन दो साल से लगातार पंजाब से मुख्तार अंसारी किसी ना किसी बहाने मेडिकल बनवाकर यहां नहीं आ रहे थे।

अमिताभ यश ने बताया की जब सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर वो लाए गए तो व्हीलचेयर पर थे, लेकिन जब बांदा जेल पहुंचे तो आसानी से खड़े होकर अंदर चले गए। कुछ मामलों में सुनवाई पूरी हो चुकी है।अगर उनको यहां नहीं लाया गया होता तो ये सुनवाई पूरी नहीं हुई होती। कानूनी प्रक्रिया से बचने के लिए अपराधी क्या-क्या करते हैं ? इस सवाल के जवाब में अमिताभ यश कहते हैं कि कभी उनके वकील छुट्टी पर चले जाते हैं तो कभी कोर्ट में हड़ताल करवा देते हैं। ताकि सुनवाई में देरी हो।

मुख्तार के खिलाफ कुल 59 मामले दर्ज हैं। इनमें से 20 मामले ऐसे हैं जो कोर्ट में विचाराधीन हैं। गाजीपुर के कोर्ट में कृष्णानंद राय हत्याकांड के बाद दर्ज हुए गैंगस्टर एक्ट के मामले में 29 अप्रैल को फैसला सुनाया जा सकता है। ऐसे में मुख्तार अंसारी को गाजीपुर कोर्ट में पेश होना होगा। अंसारी की सुरक्षा इंतजाम के सवाल पर गाजीपुर के एसपी ओमवीर सिंह ने हाल में कहा था कि इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रहेगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
