28.1 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
निकाय चुनाव : समर्थकों का चाय-नाश्ता भी चुनाव खर्च में जुड़ेगा
Other

निकाय चुनाव : समर्थकों का चाय-नाश्ता भी चुनाव खर्च में जुड़ेगा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नगर निकाय चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के लिए खर्च की सीमा तय करने के साथ ही विभिन्न सामग्रियों का मूल्य भी तय कर दिया गया है। उसी के आधार पर चुनाव खर्च जुड़ेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने प्रत्याशियों के खर्चों की निगरानी की तैयारी भी शुरू कर दी है। हर क्षेत्र के लिए टीमें तैयार की जा रहीं हैं।

निकाय चुनाव : समर्थकों का चाय-नाश्ता भी चुनाव खर्च में जुड़ेगा
Municipal elections: Supporters’ tea and snacks will also be added to the election expenses

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी चुनाव में नौ लाख रुपये तक और नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ढाई लाख रुपयेे तक खर्च कर सकेंगे। इसके अलावा नगर पालिका के सभासद प्रत्याशी दो लाख और नगर पंचायत के सभासद प्रत्याशी 50 हजार रुपये तक ही प्रचार में खर्च कर सकेंगे।

निकाय चुनाव : समर्थकों का चाय-नाश्ता भी चुनाव खर्च में जुड़ेगा
Municipal elections: Supporters’ tea and snacks will also be added to the election expenses

भोजन प्रति थाली 80 रुपये, समोसा प्रति नग आठ रुपये, चाय प्रति कप छह रुपये, कॉफी प्रति कप 12 रुपये के रेट से ही खर्च में जुड़ेगा। होटल का साधारण कमरा 800 रुपये प्रतिदिन व एसी रूम 1200 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से किराया तय है। इसी तरह चुनाव प्रचार सामग्री में कपड़े का झंडा 500 रुपये प्रति सैकड़ा, कपड़े का बैनर सात रुपये प्रति वर्ग फुट का रेट तय है। समर्थकों के चाय-पानी या किसी कार्यक्रम में गिफ्ट आदि देने की रकम भी प्रत्याशियों के खर्च में जुड़ेगी।


प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार करने को लेकर गाड़ियों के खर्च का रेट भी निर्धारित है। एक जीप प्रतिदिन 1000 रुपये, टाटा सूमो, क्वालिस, स्कॉर्पियो, इनोवा, बोलेरो का खर्च प्रतिदिन 1500 रुपये, साइकिल रिक्शा का प्रतिदिन 600 रुपये, बस का 3600 रुपये, ट्रक का 2500 रुपये, ट्रैक्टर या ट्रेलर का प्रतिदिन 800 रुपये किराया निर्धारित है। जबकि गाड़ियों में प्रयोग होने वाले ईंधन को अलग से जोड़ा जाएगा। ड्राइवर का एक दिन का वेतन 400 रुपये तय है। इसी तरह प्लास्टिक कुर्सी का किराया प्रति नग प्रतिदिन पांच रुपये, डीलक्स कुर्सी छह रुपये, सोफा 180 रुपये, प्रति मजदूर 400 रुपये मजदूरी चुनाव खर्च में जोड़ी जाएगी। फूल -माला ,ट्यूब लाईट आदि के खर्च भी तय रेट से ही होंगे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

लोकसभा चुनाव : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़ा दावा, कहा- सवाल सीट का नहीं जीत का है

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग ने जताई गहरी नाराजगी : गोद लिए गए स्कूलों में अधिकारियों के निरीक्षण न करने पर हुए खफा

बांदा : हरा सोना फिर लुटा, शासन-प्रशासन पर खामोशी का “मास्क” …

चित्रकूट : ट्रेन में मिला जिंदा कछुओं से भरा झोला …

डरें नहीं, अपराधियों से निपटने को तैयार है पुलिस : एसपी अभिनंदन

City News Uttar Pradesh

दो दशक पहले चलता था अतीक का सिक्का, योगी राज में बुलडोजर ने किया माफिया के करोड़ों का नुकसान

ब्रेकिंग न्यूज़